Advertisment
Accidentछत्तीसगढ़रायपुर

डीजल टैंकर में घुसी बाइक : मौके पर हुई युवक मौत, नहीं हो सकी शिनाख्त

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

आरंग। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सड़क हादसा का मामला सामने आया है। जहां एक बाइक अनियंत्रित होकर डीजल टैंकर वाहन में घुस गई। जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई । मामला आरंग थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा गा्रम पारागांव के पास की है। बताया जा रहा है कि,  गुरुवार को एक बाइक अनियंत्रित होकर डीजल टैंकर वाहन में घुस गई। जिससे युवक की मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आरंग पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव को सीएचसी आरंग भेजा गया। इसके बाद भीड़ को हटाकर बाधित यातायात को चालू कराया गया।

इसे भी पढ़ें:  नवा रायपुर में दोस्तों के सामने युवक-युवती ने तोड़ा दम

युवक की नहीं हुई है शिनाख्त

थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह श्याम ने बताया कि, डीजल टैंकर वाहन महासमुंद की ओर जा रही थी। मृतक युवक की शिनाख्त नही हो पाई। उसके प्लेटिना वाहन में नंबर प्लेट भी नही लगा है और मृतक युवक के जेब से कोई कागजात या मोबाइल भी नही मिला । जिससे उसकी शिनाख्ती नही  हो पाया है। फिलहाल पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles