
दिवाली में बड़ा सड़क हादसा: रायगढ़ से गढ़वा जा रही यात्रियों से भरी बस पलटी, 24 यात्री घायल
बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में सोमवार की सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। रायगढ़ से झारखंड के गढ़वा जा रही यात्रियों से भरी बस डवरा पुलिस चौकी क्षेत्र के कोदौरा गांव में मिशन स्कूल के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा सुबह करीब साढ़े पांच बजे का बतया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, बस में स्वर सभी यात्री फ़िलहाल सुरक्षित बताए जा रहे हैं। हालांकि एक महिला को पैर में चोट आई है। उसे इलाज के लिए तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है।
गड्ढे में फिसलकर पलट गई थी बस
घटना की सूचना मिलते ही डवरा पुलिस चौकी का दल मौके पर पहुंचा और स्थानीय लोगों की मदद से यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकला गया। बाद में सभी यात्रियों को अन्य वाहनों से उनके गंतव्य की ओर रवाना किया गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि, बस अचानक सड़क किनारे बने गड्ढे में फिसलकर पलट गई थी।



