Advertisment
Uncategorized

कोलकाता डॉक्टर रेप-मर्डर केस मामले में बड़ा खुलासा, जानिए वारदात से पहले आरोपी ने क्या-क्या किया…

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में जूनियर डॉक्टर के साथ रेप-मर्डर मामले में नया खुलासा हुआ है. 9 अगस्त को डॉक्टर का शव मिलने के एक दिन बाद आरोपी संजय रॉय को गिरफ्तार किया गया था. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, संजय रॉय अपने एक दूसरे साथी के साथ 8 अगस्त की आधी रात उत्तरी कोलकाता का ‘रेड लाइट एरिया’ सोनागाछी गया था. इस रात को आरोपी रॉय ने शराब पी रखी थी. अश्लील फिल्म भी देखा था. सोनागाछी पहुंचने पर रॉय का साथी वेश्या के घर में घुसा, संजय बाहर खड़ा रहा.

सोनागाछी के बाद दोनों रात करीब 2 बजे दक्षिण कोलकाता के एक और रेड लाइट एरिया चेतला में गए और यहां भी वही घटनाक्रम हुआ. सूत्रों के मुताबिक, आरोपी ने नशे की हालत में वहां से गुजर रही एक महिला को भी छेड़ा. उसने एक महिला को फोन करके उसकी न्यूड पिक्चर भी मांगीं. संजय रॉय का साथी किराए की कमर्शियल बाइक लेकर घर चला गया. इस बीच, संजय को सुबह करीब 3.50 बजे आरजी कर अस्पताल के ट्रॉमा यूनिट के आसपास घूमते हुए देखा गया. संजय नशे की हालत में ऑपरेशन थियेटर में दरवाजा तोड़कर अंदर घुसा. वो सुबह करीब 4.03 बजे अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचा और फिर सीधे तीसरी मंजिल पर सेमिनार हॉल में चला गया.

इसे भी पढ़ें:  न्यूजीलैंड ने भारत को 113 रन से हराया, कीवी टीम पहली बार इंडिया में जीती सीरीज; सैंटनर को 6 विकेट

पुलिस पूछताछ के दौरान संजय ने कबूल किया कि उसने ट्रेनी डॉक्टर को तब देखा जब वह गहरी नींद में थी. सूत्रों के मुताबिक, उसने पुलिस के सामने कबूल किया कि वह “उस पर कूद पड़ा और उसके साथ बलात्कार किया.”

घटना से पहले देखी अश्लील फिल्म

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, घटना वाली रात करीब 11 बजे संजय रॉय शराब पीने के लिए अस्पताल के पीछे एक जगह गया था और वहां शराब पीते हुए वह अश्लील फिल्म देखी. रॉय उस रात कई बार अस्पताल परिसर में घुसा था. कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश के बाद ये केस राज्य पुलिस से सीबीआई के पास चला गया है. सीबीआई को सोमवार को कोलकाता की एक अदालत से संजय रॉय का पॉलीग्राफ टेस्ट करने की इजाजत मिल गई है.

इसे भी पढ़ें:  जापान में जनसंख्या में कमी, ग्रामीण क्षेत्रों में शादी करने पर बाहरी लोगों को दी जाएगी बड़ी रकम...

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles