Advertisment
छत्तीसगढ़

बीजापुर में बड़ा नक्सली हमला: सुरक्षाबलों की गाड़ी को IED ब्लास्ट से उड़ाया, 9 जवान शहीद; CM साय ने व्यक्त की संवेदना

contact for Ad1
S G Travels
Screenshot 2026-01-25 175805
Screenshot 2026-01-25 175719
Screenshot 2026-01-25 175938
Screenshot 2026-01-25 180111
Screenshot 2026-01-25 180040
Screenshot 2026-01-25 180006
Screenshot 2026-01-25 175908
Screenshot 2026-01-25 175838

बीजापुर। लगातार सुरक्षाबलों से मात खाकर बौखलाए नक्सलियों ने एक बार फिर से कायराना हरकत कर दी है। बीजापुर जिले के कुटरू से बेदरे जाने वाले रास्ते पर जवानों की गाड़ी को निशाना बनाकर ब्लास्ट किया है। इस नक्सल ब्लास्ट में वाहन में सवार 8 डीआरजी जवान और 1 ड्राइवर समेत 9 लोगों के शहीद होने की प्राथमिक जानकारी मिली है। सभी जवान दंतेवाड़ा डीआरजी के बताए जा रहे हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक, बीजापुर जिले के कुटरू से बेदरे के बीच अंबोली नाला पर बने पुल को ब्लास्ट से नक्सलियों ने उड़ाया है। ब्लास्ट की चपेट में वाहन आ गया।

सीएम साय ने किया ट्वीट
बीजापुर में ब्लास्ट को लेकर सीएम विष्णुदेव साय ने ट्वीट कर लिखा कि, कुटरू में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी ब्लास्ट में 8 जवानों सहित एक वाहन चालक के शहीद होने की खबर अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं शहीदों के परिजनों के साथ है। ईश्वर से शहीद जवानों की आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं। बस्तर में चल रहे नक्सल उन्मूलन अभियान से नक्सली हताश हैं और विचलित होकर ऐसी कायराना हरकतों को अंजाम दे रहे हैं। जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी, नक्सलवाद के खात्मे के लिए हमारी यह लड़ाई मजबूती से जारी रहेगी।

इसे भी पढ़ें:  पुलिसकर्मी के घर से AK -47 राइफल और 90 राउंड जिंदा कारतूस ले उड़े चोर, मचा हड़कंप

पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने किया ट्वीट 
बीजापुर में ब्लास्ट को लेकर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर लिखा कि, बीजापुर से आ रही खबर बेहद दुखद है। बीजापुर के कुटरू में माओवादियों द्वारा सुरक्षा बलों के वाहन पर IED ब्लास्ट किया गया है। इस दुखद घटना में हमारे 8 जवान और एक वाहन चालक के शहीद होने की सूचना है। हम सब शहीदों को अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और उनकी शहादत को कोटि-कोटि सलाम करते हैं। लोकतंत्र विरोधी ताकतों के खिलाफ हम सब एकजुट हैं।

गृह मंत्री विजय शर्मा ने किया ट्वीट 
बीजापुर में ब्लास्ट को लेकर गृह मंत्री विजय शर्मा ने ट्वीट कर लिखा कि, बीजापुर जिले के कुटरू में नक्सलियों की कायराना करतूत में 8 जवानों सहित एक ड्राइवर के शहीद होने की खबर हृदयविदारक व अत्यंत ही दुःखद है। ईश्वर से शहीद जवानों की आत्मा को शांति घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य होने की प्रार्थना करता हूं। अपार दुःख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। भारत मां के वीर सपूतों का यह सर्वोच्च बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। नक्सलवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई निर्णायक मोड़ तक जारी रहेगी।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles