Advertisment
रायपुरछत्तीसगढ़

HCL प्लांट में बड़ा हादसा : क्रेन टूटने से दो मजदूरों की मौत, देर रात रहवासियों ने मचाया हंगामा

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। रायपुर के सिलतरा इंडस्ट्रियल एरिया में रात को हुए एक हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई। घटना में कुछ और लोगों को गंभीर चोट भी आई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव करने में जुट गई। घटना की जानकारी  मिलते ही आसपास के रहवासी फैक्ट्री पहुंच गए और हंगामा मचाया। यह मामला धरसींवा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, सिलतरा इंडस्ट्रियल एरिया में शनिवार रात 11 बजे  पट्टा टूटने से वहां काम कर रहे दो लोग चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृत कर्मचारियों से एक सोनू राय (30) बिहार का निवासी था, वहीं दूसरा मजदूर जितेंद्र श्रीवास बिलासपुर का रहने वाला था। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया है।

इसे भी पढ़ें:  दिन दहाड़े पेट्रोल पंप में युवती कर्मचारी की चाकू मारकर हत्या, मची अफरा-तफरी

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles