Advertisment
छत्तीसगढ़

धान खरीदी केंद्र में घुसकर भालू ने मजदूर पर किया हमला, मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कांकेर. शहर के एक धान खरीदी केंद्र में भालू के घुस आने से हड़कंप मच गया. यहां भालू ने एक मजदूर पर हमला करके घायल कर दिया. घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया है. वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने काफी मशक्क्त के बाद भालू को खरीदी केंद्र से खदेड़ा है. वहीं वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है.

पूरा मामला अल्नियापारा धान खरीदी केंद्र का है. जहां अचानक भालू घुस आया. जिससे वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया. इस दौरान भालू ने एक व्यक्ति पर हमला भी कर दिया. मजदूर के चेहरे और हाथ में चोट आई है. जिसे जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. मौके पर मौजूद लोगों ने भालू को खदेड़ा और मजदूर की जान बचाई. सूचना के बाद मौके पर वन विभाग की टीम पहुंची गई है.

इसे भी पढ़ें:  24 घंटे बाद मिली महानदी में छलांग लगाने वाली महिला का शव, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles