Advertisment
Uncategorized

बाबा अनिरुद्धाचार्य कराएंगे सलमान खान की शादी! जानिए कौन बनेगी दबंग खान की दुल्हनिया

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बॉलीवुड के मोस्ट बैचलर और दबंग खान के नाम से मशहूर सलमान खान की शादी कथावाचक बाबा अनिरुद्धाचार्य कराएंगे। जी हां… मोस्ट बैचलर फिल्म स्टार सल्लू मियां 58 साल की उम्र में भी कुंवारे हैं और उनका शादी का कोई प्लान नहीं है। हाल ही में, श्री अनिरुद्धाचार्य जी महाराज  ने सल्लू मियां के लिए दुल्हन ढूंढने की बात कही है। इसके बाद सलमान खान ने भी उन्हें बताया कि उनकी दुल्हनिया में क्या-क्या खूबी होनी चाहिए।

दरअसल सलमान खान का मोस्ट अवेटेड रियलिटी शो बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) का आज यानी 6 अक्टूबर से आगाज होने जा रहा है। ये शो कलर्स टीवी और जियो सिनेमा पर रात 9 बजे स्ट्रीम किया जाएगा। हालांकि मेकर्स ऑडियंस की बेसब्री को और भी बढ़ाने के लिए लगातार नए-नए प्रोमो शेयर किए जा रहे हैं। हाल ही में जियो सिनेमा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक प्रोमो पोस्ट किया है, जिसमें इंटरनेट के पूकी बाबा के नाम से फेमस अनिरुद्धाचार्य जी महाराज नजर आ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  IndiGo flight के टॉयलेट में लिखा था- 'बम': दिल्ली से वाराणसी जा रहे विमान की खिड़की से कूदने लगे यात्री

मोस्ट एलिजिबल बैचलर कहे जाने वाले सलमान खान की शादी का इंतजार हर कोई कर रहा है। अब इसका जिम्मा महाराज अनिरुद्धाचार्य ने ले लिया है। ऐसा हम नहीं बल्कि महाराज ने खुद बिग बॉस 18 के नए प्रोमो में कहा है।

दरअसल, अनिरुद्धाचार्य बिग बॉस के ग्रैंड प्रीमियर में नजर आने वाले हैं, जिसका प्रोमो शेयर किया जा रहा है। इसमें महाराज शो में आने वाले सभी कंटेस्टेंट से सवाल करते दिख रहे है। इसी प्रोमो में अनिरुद्धाचार्य ने सलमान खान की शादी कराने की बात की है।

नए प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि जब तेजिंदर बग्गा सेट पर हैं तब सलमान खान और बाबाजी उनसे कुछ सवाल करते हैं। क्योंकि बात शादी को लेकर छिड़ी होती है तो बाबाजी सलमान खान को भी एक मशवरा दे डालते हैं। बाबाजी ने कंटेस्टेंट तेजिंदर बग्गा से पूछा, “आप किस उद्देश्य से यहां आए हैं?” जवाब में तेजिंदर बग्गा ने कहा, “राजनीतिक लोग बहुत लालची होते हैं। लालच यह होता है कि ज्यादा से ज्यादा लोग हमें जानें।” इसके बाद बाबाजी ने पूछा- विवाह हो गया? तो बग्गा ने कहा- नहीं। इसके बाद बाबाजी ने उनसे उनकी उम्र पूछ ली तो बग्गा ने कहा कि मैं भाई (सलमान खान) से छोटा हूं। सलमान खान ने बात घुमाते हुए कहा- बच्चे हैं ये।

इसे भी पढ़ें:  नर्स ने सर्जिकल ब्लेड से काट डाला डॉक्टर का प्राइवेट पार्ट, शराब के नशे में किया था दुष्कर्म का प्रयास

बात आगे बढ़ी तो अनिरुद्धाचार्य जी ने मजे-मजे में कहा, “फिर तो दो ढूंढनी पड़ेंगी। एक आपके लिए और एक इनके लिए।” सलमान खान ने फौरन कहा- नहीं नहीं। तो बाबाजी बोले- मैं जो लाऊंगा ना वो भागेगी नहीं। इस पर सलमान खान ने बात मजाक में उड़ाते हुए कहा- हमको भगौड़ी चाहिए।

सलमान को दिया भगवत गीता

बिग बॉस 18 के ग्रैंड प्रीमियर में महाराज ने सलमान खान को आशीर्वाद देते हुए एक भगवत गीता गिफ्ट की है। इस दौरान की तस्वीर अनिरुद्धाचार्य ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। इस पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, ‘बिग बॉस 18 के सेट पर घर के अंदर जाने वाले सभी सदस्यों को आशीर्वाद देने के साथ सलमान खान को गीता देकर दिया आशीर्वाद।’ कुछ वक्त पहले तक ये भी खबर आ रही थी कि अनिरुद्धाचार्य भी इस शो का हिस्सा हो सकते हैं, लेकिन अब ऐसा नहीं है, वो सिर्फ प्रीमियर का हिस्सा हैं।

इसे भी पढ़ें:  एलन मस्क की मां बनकर X पर की दोस्ती, फिर रिटायर्ड कैप्टन से ठगे 72 लाख, FIR दर्ज

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles