Advertisment
छत्तीसगढ़

बुआ के बेटे ने किया कुकर्म, फिर हत्या कर फांसी के फंदे पर लटका दी लाश, पुलिस ने किया गिरफ्तार

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के मरवाही थाना क्षेत्र के एक गांव में 2 नवंबर 2025 को 10 वर्षीय बालक का शव एक निर्माणाधीन मकान में फंदे पर लटका मिला था। शुरुआत में इसे आत्महत्या माना गया, लेकिन मरवाही पुलिस की गहन जांच और फॉरेंसिक रिपोर्ट ने इसे क्रूरतापूर्ण हत्या का मामला साबित कर दिया। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना की सूचना मिलते ही मरवाही थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच के दौरान बालक के शरीर पर चोट के निशान पाए गए, जिससे मामला संदिग्ध लगने लगा। डीएसपी दीपक मिश्रा और फॉरेंसिक अधिकारी शांतनु राठौर ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी।

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामला: 7 दिन की रिमांड में भेजे गए पूर्व मंत्री कवासी लखमा, ED करेगी पूछताछ

बालक की हुई थी हत्या
पुलिस अधीक्षक एस.आर. भगत ने तत्काल चिकित्सकों की एक टीम गठित कर बालक का पोस्टमार्टम करवाया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि, बालक की मृत्यु आत्महत्या से नहीं, बल्कि हत्या के कारण हुई थी। इस पुष्टि के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया।

बुआ के बेटे ने किया था अप्राकृतिक कृत्य
टीम ने ग्रामीणों से घर-घर जाकर पूछताछ की, जिसके दौरान मृतक के बुआ के बेटे अर्जुन (25 वर्ष), जो पसान क्षेत्र के ग्राम अमझर का निवासी है, पर संदेह गहराया। अर्जुन के मोबाइल की जांच में अप्राकृतिक कृत्यों से संबंधित कई वीडियो मिले।

इसे भी पढ़ें:  पहली पत्नी के रहते की दूसरी शादी, हाई कोर्ट से 5 IAS को अवमानना नोटिस

आरोपी ने अपना अपराध किया स्वीकार
पुलिस की पूछताछ में आरोपी अर्जुन ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि, 1 नवंबर की रात वह शराब पीकर अपने मामा के घर आया था। खाना खाने के बाद जब सभी सो गए, तो उसने बाहर मौजूद अपने मामा के बेटे से विवाद किया। गुस्से में उसने बच्चे को पीटा, जिससे वह अचेत हो गया। इसके बाद अर्जुन ने उसके साथ अनैतिक कृत्य किया।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles