Advertisment
आम आदमी पार्टीनई दिल्ली

अरविंद केजरीवाल को तिहाड़ जेल में दी गई इंसुलिन, कितना हाई हो गया था शुगर लेवल?

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

नई दिल्ली: दिल्ली शराब घोटाला केस में तिहाड़ जेल में बंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बीते कुछ दिनों से जिस चीज की मांग कर रहे थे, आखिरकार वह मिल गई है. जी हां, अरविंद केजरीवाल को तिहाड़ जेल में इंसुलिन दे दी गई है. आम आदमी पार्टी के सूत्रों ने यह जानकारी दी है.

सूत्रों की मानें तो अरविंद केजरीवाल का शुगर लेवल लगातार हाई हो रहा था. ऐसे में उन्हें इंसुलिन दी गई. बताया गया कि अरविंद केजरीवाल का शुगर लेवल 320 तक पहुंच गया था. बता दें कि एक दिन पहले ही अरविंद केजरीवाल ने तिहाड़ जेल प्रशासन को खत लिखकर इंसुलिन की मांग की थी.

इसे भी पढ़ें:  मुश्किलों में अरविंद केजरीवाल, कोर्ट ने दिया FIR दर्ज करने का आदेश

वहीं, तिहाड़ जेल के अधिकारी ने कहा कि कल दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को तिहाड़ जेल में कम खुराक वाली इंसुलिन दी गई. कल उनका शुगर लेवल 217 था. एम्स टीम ने कहा था कि स्तर 200 पार होने पर उन्हें कम खुराक वाली इंसुलिन दी जा सकती है.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को तिहाड़ जेल के अधीक्षक को पत्र लिखकर दावा किया कि वह रोजाना इंसुलिन की मांग कर रहे हैं और एम्स के चिकित्सकों ने कभी नहीं कहा कि उनकी सेहत को लेकर चिंता की कोई बात नहीं है.

अरविंद केजरीवाल के इस पत्र से एक दिन पहले तिहाड़ प्रशासन ने एक बयान जारी कर कहा था कि उन्होंने 20 अप्रैल को केजरीवाल की एम्स के वरिष्ठ विशेषज्ञों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस की व्यवस्था की थी जिस दौरान ना तो केजरीवाल ने इंसुलिन का मुद्दा उठाया और ना ही डॉक्टरों ने ऐसी कोई सलाह दी.

इसे भी पढ़ें:  CBI की गिरफ्तारी के बाद केजरीवाल की तबीयत बिगड़ी:ट्रायल कोर्ट में शुगर लेवल गिरा

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles