Advertisment
छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर में आगजनी : काके दा ढाबा में लगी आग, घर से बाहर निकले लोग

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित एक ढाबे में अचानक आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि इसने ढाबे के एक हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में फिलहाल किसी भी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है। इस मामले में आमानाका थाना पुलिस आगे की जांच पड़ताल कर रही है।

आमानाका पुलिस के मुताबिक, टाटीबंध के पास काका दा ढाबा स्थित है। यहां शाम पौने 7 बजे के आसपास ढाबे के किचन से अचानक तेजी से आग की लपटें उठने लगी। जो कुछ ही देर में ढाबे में फैल गई। इस घटना के दौरान ढाबे में स्टाफ भी मौजूद था। उन्होंने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन वह सफल नहीं हो पाए। जिसके बाद फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी गई।

इसे भी पढ़ें:  राज्य वीरता पुरस्कार के लिए आवेदन दो जनवरी तक, लगेंगे ये दस्तावेज

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब आधे घंटे की कड़ी में मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। फिलहाल इस आगजनी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आमानाका पुलिस इस मामले में ढाबा मालिक और आसपास लोगों से पूछताछ कर आग लगने की असल वजह की जांच पड़ताल कर रही है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles