Advertisment
छत्तीसगढ़

बिलासपुर रेल हादसा : मृतकों के परिवार को 10 लाख, गंभीर रूप से घायलों को 5 लाख और सामान्य घायलों को एक लाख देने का ऐलान

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में आज बड़ा रेल हादसा हो गया। लाल खदान स्टेशन के पास मालगाड़ी और पैसेंजर ट्रेन आपस में टकरा गईं, जिससे कई डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे में 4 लोगों की मौत हुई है। इसकी पुष्टि कलेक्टर ने की है। वहीं 12 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। रेलवे प्रशासन ने मृतक के परिवार को 10 लाख और गंभीर घायलों को 5 लाख, सामान्य घायलों को एक लाख रुपए देने की घोषणा की है। रेलवे मंत्रालय रेस्क्यू का मानिटरिंग कर रहा है। सीआरएस स्तर की जांच कमेटी बनाई गई है, जो पूरे मामले की जांच करेगी।

जानकारी के मुताबिक, हादसा शाम करीब 4 बजे बिलासपुर स्टेशन से लगभग 5 किलोमीटर दूर गटोरा और बिलासपुर स्टेशन के बीच हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रेन के कई डिब्बे एक-दूसरे पर चढ़ गए। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू टीम भी मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में जुट गए हैं। बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने बताया कि घटना स्थल से अब तक 4 लोगों के शव बरामद किए गए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन अभी जारी है। फिलहाल मौके पर जिला प्रशासन लगातार राहत कार्य में जुटा हुआ है।

इसे भी पढ़ें:  डीएमएफ घोटाला: ईडी ने निलंबित IAS रानू साहू को किया गिरफ्तार

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles