Advertisment
छत्तीसगढ़

नाराज दामाद ने ससुराल में फेंका बम, ब्लास्ट में ससुर की मौत और सास की हालत नाजुक

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_44_19 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_46_45 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_35_18 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_41_56 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_49_26 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_53_04 AM

कोरिया। जिले के बैकुंठपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दामाद ने अपने ही ससुर की हत्या कर दी। इतना ही नहीं युवक की सास भी गंभीर रूप से घायल हो गई है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। युवक ने जिस तरीके से वारदात को अंजाम दिया है उसे जानकर हर कोई हैरान हो गया है।

मामला बैकुंठपुर के बचरापोड़ी पुलिस चौकी के बड़े साल्ही गांव का है। यहां एक दामाद ने खाट में सो रहे अपने ससुर को रस्सी से बांध दिया। इसके बाद युवक ने ससुराल में बम फेंका। बम के धमाके से युवक के ससुर की मौत हो गई और सास गंभीर रूप से घायल हो गई।

इसे भी पढ़ें:  हाईकोर्ट ने अनवर ढेबर की जमानत याचिका की खारिज, कहा- आरोपी को नहीं दिया जा सकता जमानत का लाभ

घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles