Advertisment
लोकसभा चुनाव 2024

अमित शाह की भविष्यवाणीः कहा- 1 जून को केजरीवाल जेल जाएंगे और 6 जून को राहुल गांधी

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

लोकसभा चुनाव-2024 अंतिम चरण में पहुंच चुका है। 1 जून को आखिरी चरण के मतदान के साथ चुनाव संपन्न हो जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए रविवार को पंजाब के लुधियाना पहुंचे। इस दौरान सीएम केजरीवाल और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर बड़ी भविष्यवाणी की। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि 1 जून को केजरीवाल जेल जाएंगे और 6 जून को राहुल बाबा वेकेशन पर बैंकॉक जा रहे हैं।

सीएम अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा कि केजरीवाल ने पंजाब को अपना ATM मशीन बना लिया है। अगर उनको अपना केस लड़ना होता है तो पंजाब का पैसा लेते हैं और अगर चुनाव में पैसा खर्च करना होता है तो पंजाब का पैसा खर्च करते हैं।

इसे भी पढ़ें:  ‘कुछ महीनों में गिर जाएगी NDA सरकार…’ इस बड़े नेता के दावे से एनडीए की बढ़ी परेशानी

अमित शाह ने कहा कि केजरीवाल अपने मान नाम के ATM कार्ड से पंजाब का पैसा दिल्ली ले जाते हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री को केजरीवाल ने अपना पायलट बना दिया है। मुझे समझ नहीं आता की मान साहब केजरीवाल के पायलट हैं या पंजाब के मुख्यमंत्री।

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, अगर भाजपा पार्टी देश की आजादी के समय होती तो करतारपुर साहिब पकिस्तान में नहीं होता वो भारत का ही हिस्सा होता। मोदी जी ने सही ही कहा था की 1971 में पाकिस्तान लड़ाई में हमसे हारा था और पाकिस्तान के एक लाख से भी ज्यादा सैनिक हमारे कब्जे में थे अगर उस वक्त भी करतारपुर साहिब मांग लेते तो करतारपुर साहिब हमारा होता।

इसे भी पढ़ें:  दिल्ली तक पहुंची महंत की 'लाठी' की आवाज

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles