Advertisment
महाकुंभ 2025

अमित शाह ने त्रिवेणी संगम में लगाई आस्था की डुबकी, कहा- महाकुंभ सनातन संस्कृति का अद्वितीय प्रतीक

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

प्रयागराज। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने साधु-संतों के साथ त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई। केंद्रीय गृहमंत्री के साथ मुख्यमंत्री योगी, जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि और बाबा रामदेव ने भी त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई। इस दौरान सीएम योगी और साधु-संतों ने अमित शाह पर जल डाला और सभी ने मां गंगा का आशीर्वाद लिया। बताया जा रहा है कि आज गृहमंत्री तकरीबन 5 घंटे तक महाकुंभ क्षेत्र में रहेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने कहा कि ‘महाकुंभ’ सनातन संस्कृति की अविरल धारा का अद्वितीय प्रतीक है। कुंभ समरसता पर आधारित हमारे सनातन जीवन-दर्शन को दर्शाता है। आज धर्म नगरी प्रयागराज में एकता और अखंडता के इस महापर्व में संगम स्नान करने का अवसर प्राप्त हुआ।

इसे भी पढ़ें:  ममता बनर्जी ने महाकुंभ को बताया 'मृत्यु कुंभ', बढ़ा विवाद

साधु संतों के साथ करेंगे भोजन

महाकुंभ में स्नान करने से पहले गृहमंत्री अमित शाह ने संगम नगरी पहुंचे साधु-संतों से मुलाकात की। जिनमें शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती महाराज, गोविंद गिरी महाराज और शरणानंद जी महराज के साथ अखाड़ें कई साधु-संत शामिल है। साधु संतों से मुलाकात करने के बाद शाह ने त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई। संगम स्नान के बाद केंद्रीय मंत्री जगन्नाथ ट्रस्ट शिविर में संतों के साथ जलपान ग्रहण करेंगे और उसके बाद शाम 7 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।  केंद्रीय मंत्री के संगम स्नान से पहले सभी घाटों पर नावों का संचालन रोका गया है। मेला प्रशासन ने ज्यादातर पांटून पुल को बंद कराया है। पुलिस और प्रशासनिक वाहनों के आवागमन के लिए पुल नंबर 3 और 10 को खोला गया है। आम जनता के लिए आज 13 नंबर पांटून पुल का संचालन किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  महामंडलेश्वर पद से हटाई गईं ममता कुलकर्णी, लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी को भी अखाड़े से किया गया बाहर

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles