
Uncategorized
मक्का में दिखा कुदरत का अद्धभुत नज़ारा: क्लॉक टॉवर पर गिरी आसमानी बिजली, VIDEO देख चौंधिया जाएंगी आंखें
इस्लाम के सबसे पवित्र स्थलों में से एक सऊदी अरब के मक्का में भयंकर तूफान के दौरान कुदरत का खैफनाक लेकिन अद्भुत नजारा देखने को मिला जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ग्रैंड मस्जिद के साथ साथ अबराज अल-बैत परिसर के पास मौजूद क्लॉक टावर पर अचानक ज़ोरदार कड़कड़ाहट के साथ आसमानी बिजली आ गिरती है. इस दौरान पहले तो एक पेड़ और शाखाओं जैसी आकृति दिखती है और फिर तेज़ रोशनी फैल जाती है. फिर ये बिजली सीधी रेखा में तब्दील हो जाती है.
ये दृश्य इतना आकर्षक था कि कई लोगों ने इसे अपने कैमरों में कैद किया और सोशल मीडिया पर शेयर किया. जो भी इस वीडियो को देख रहा है वह कुदरत के इस नायाब नाजारे की तारीफ किए बिना नहीं रह पा रहा है.



