Advertisment
देश

सभी सांसद सदन में रहें मौजूद…’, वक्फ बिल पर वोटिंग के लिए BJP ने जारी की व्हिप

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

केंद्र सरकार कल (2 अप्रैल) काे लोकसभा वक्फ संशोधन विधेयक पेश करेगी. विधेयक पर कल वोटिंग होगी इस लेकर BJP ने मंगलवार को अपने लोकसभा सांसदों को सदन में मौजूद रहने व्हिप जारी किया है. पार्टी की ओर से जारी व्हिप में सभी सदस्यों से कहा गया है कि बुधवार को सदन में अति महत्वपूर्ण विधायी कार्य है. उन्हें पारित करने के लिए सभी लोग पार्टी का समर्थन करें और वोटिंग करें. लोकसभा में बीजेपी के 240 सदस्य है.

केंद्र सरकार लोकसभा में बुधवार को वक्फ संशोधन बिल पेश करेगी. इसके लिए भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने कमर कस ली है. विपक्षी दल और मुस्लिम संगठन इस बिल का विरोध कर रहे हैं. विपक्ष ने आज इसे लेकर अहम बैठक बुलाई है. वहीं भाजपा ने अपने लोकसभा सांसदों को कल सदन में मौजूद रहने के लिए तीन लाइन का व्हिप जारी किया है.

इसे भी पढ़ें:  दुनिया में अब इस खतरनाक वायरस की हुई एंट्री, अबतक 15 लोगों की हो चुकी है मौत, 17 देशों में अलर्ट जारी

 

एनडीए सरकार जेडीयू और टीडीपी पर निर्भर है. लिहाजा यह देखना दिलचस्प होगा कि इस विधेयक को लेकर किस दल का क्या रुख रहेगा. हालांकि अब तक चिराग पासवान की पार्टी लोजपा-आर ने खुलकर समर्थन नहीं किया है, लेकिन विपक्ष को मुसलमानों को डराने से बचने की नसीहत दी है. वहीं जेडीयू का स्टैंड भी क्लियर नहीं है. जेडीयू सांसद ललन सिंह ने कहा कि हम लोकसभा में ही अपना रुख स्पष्ट करेंगे, जिसके चलते सस्पेंस और भी बढ़ गया है. इधर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने दावा किया है कि सरकार को अपने सहयोगी दलों के अलावा विपक्ष के भी कुछ सांसदों का समर्थन हासिल है.

इसे भी पढ़ें:  भारत की एक महिला में मिला अबतक का सबसे दुर्लभ Blood Group CRIB, दुनियाभर के वैज्ञानिक हैरान

विपक्ष ने की समय बढ़ाने की मांग

वक्फ संसोधन विधेयक में किए गए संशोधनों पर 8 घंटे की बहस निर्धारित की गई है. जानकारी के मुताबिक बिल पर प्रस्तावित चर्चा के बाद अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू जवाब देंगे और विधेयक को पारित कराने के लिए सदन की मंजूरी लेंगे. मंगलवार को लोकसभा अध्यक्ष की अध्यक्षता में कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा हुई. बैठक में विपक्ष ने विधेयक पर चर्चा के लिए 12 घंटे का समय आवंटित करने की मांग की है.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles