Advertisment
अन्य खबरें

गांधी सेतु से गंगा नदी में गिरे अक्षय कुमार, SSB जवानों ने छलांग लगाकर बचाई जान

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवानों ने पटना में एक साहसिक बचाव अभियान चलाकर एक युवक की जान बचाई. दरअसल, 11 जनवरी को जहानाबाद के पारस बिगहा निवासी 26 वर्षीय अक्षय कुमार अपनी मोटरसाइकिल से पटना और हाजीपुर को जोड़ने वाले गांधी सेतु को पार कर रहे थे. तभी अचानक से उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे वह सीधे गंगा नदी में जा गिरे.

SSB ने तुरंत शुरू किया बचाव कार्य

हादसे की सूचना सूचना मिलते ही सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) फ्रंटियर मुख्यालय पटना के भद्रघाट गंगा नदी पर तैनात राहत एवं बचाव दल ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बचाव कार्य शुरू कर दिया. जवानों ने बहादुरी दिखाते हुए बिना किसी देरी के गंगा नदी में छलांग लगा दी और युवक अक्षय कुमार को नदी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया.

इसे भी पढ़ें:  ट्रेन के पहियों के नीचे छुप कर 250km तक किया सफर, जबलपुर से सामने आया चौंकाने वाला Video

इलाज के लिए NMCH में कराया गया भर्ती

रेस्क्यू के तुरंत बाद सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने अक्षय कुमार को मौके पर प्राथमिक उपचार दिया. इसके बाद अक्षय को बेहतर इलाज के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (NMCH) पटना में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के बाद अक्षय कुमार की हालत स्थिर बताई जा रही है.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles