Advertisment
छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

अकलतरा पुलिस ने तीन जगह हुई चोरी का किया खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जांजगीर-चांपा। अकलतरा थाना पुलिस ने चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 6,200 रुपये नगद, पांच टिपा तेल, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और रॉड बरामद किया है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम रवि निर्मलकर (21), साहिल बिछिया उर्फ भोला (24), प्रकाश यादव (26) और सुमीत तान्द्रे (20) सभी निवासी अकलतरा बताए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, 26 अगस्त की रात अकलतरा के बजरंग चौक स्थित सुनील किराना स्टोर से ताला तोड़कर नगदी और सामान की चोरी की गई थी। पुलिस अधीक्षक विजय पांडेय (IPS) और एएसपी उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में पुलिस ने आरोपियों की पतासाजी शुरू की। मुखबिर की सूचना पर आरोपियों को पकड़ा गया, जिन्होंने पूछताछ में चोरी की घटनाओं को स्वीकार किया।

इसे भी पढ़ें:  कांग्रेस नेता विकास तिवारी को नोटिस: पार्टी ने प्रवक्ता पद से हटाया, नार्को टेस्ट की मांग को लेकर माँगा जवाब

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles