Advertisment
राजनीति

फिर बाहर निकला EVM का ‘जिन्न’: ईवीएम को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी इंडिया अलांयस

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

पिछले दिनों महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव और हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी शिकस्त के बाद एक बार फिर से EVM का ‘जिन्न’ बाहर आया है। बीजेपी से मिली करारी हार के लिए कांग्रेस लगातार ईवीएम पर दोष मढ़ रही है। इंडिया अलांयस के घटक दल ईवीएम के माध्यम से पूरा खेल खेलना का आरोप लगा रहे हैं। अब महाराष्ट्र चुनाव में EVM से डेटा डिलीट और मतदाता सूची में गड़बड़ी के मुद्दे को लेकर INDIA गठबंधन सुप्रीम कोर्ट जाने का फैसला लिया है। इस दौरान केजरीवाल भी थे।

NCP(SP) गुट के नेता और महाराष्ट्र चुनाव में उम्मीदवार रहे प्रशांत जगताप ने मीडिया को बताया कि बैठक में सिर्फ EVM पर उठ रहे सवाल और महाराष्ट्र चुनाव में जिस तरह से चुनाव आयोग की प्रक्रिया को लेकर इंडिया गठबंधन के दल सवाल उठा रहे हैं, उसी पर चर्चा हुई। प्रशांत ने बताया कि शुक्रवार (13 दिसंबर 2024) तक INDIA गठबंधन सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर देगा।

इसे भी पढ़ें:  प्रधानमंत्री बोले- जनता ने मोदी की गारंटी पर मुहर लगाई

जानकारी के अनुसार, दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल, आप सांसद संजय सिंह मंगलवार (10 दिसंबर 2024) शाम करीब 8:30 बजे एनसीपी (SP) प्रमुख शरद पवार के आवास पर मुलाक़ात के लिए पहुंचे। बताया जा रहा है कि इस मुलाक़ात में ममता बनर्जी को इंडिया गठबंधन की कमान सौंपने पर चर्चा होनी थी, लेकिन इसके मायने तब पूरी तरह बदल गए जब कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद अभिषेक मनु सिंघवी और गुरदीप सिंह सप्पल भी शरद पवार के घर पंहुच गए।

इनके पंहुचने के बाद सियासी गलियारों में हलचल शुरू हुई ही थी कि थोड़ी देर बाद एक और खबर आई कि राहुल गांधी ने दिल्ली चुनाव को लेकर अपना बुधवार (11 दिसंबर) का कार्यक्रम रद्द कर दिया है। बुधवार को राहुल गांधी दिल्ली में कांग्रेस का चुनावी शंखनाद करने वाले थे। ये सब काफ़ी था इस बात को लेकर हवा देने के लिए कि क्या दिल्ली चुनाव से पहले कांग्रेस और AAP के बीच गठबंधन को लेकर बातचीत शुरू हो गई है।

इसे भी पढ़ें:  One Nation-One Election बिल पर JPC गठित, समिति में अनुराग-प्रियंका समेत 39 सांसद, राज्यसभा से 12 MP

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles