Advertisment
Uncategorized

गुजरात, कर्नाटक, एमपी, राजस्थान के बाद महाराष्ट्र के भिवंडी में गणेश विसर्जन जुलूस पर पत्थरबाजी, पुलिस ने कई लोगों को किया गिरफ्तार

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

महाराष्ट्र के भिवंडी में गणपति विसर्जन के दौरान मूर्ति पर पथराव किया गया है। पथराव के कारण मूर्ति खंडित हुई है। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, राजस्थान के बारां में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो पक्षों में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।

देश के कई राज्यों से धर्म विशेष (मुस्लिम) के लोगों द्वारा गणेश पंडाल या गणेश विसर्जन जुलूस पर पत्थरबाजी की घटना सामने आ चुकी है। इसकी शुरुआत एमपी के रतलाम जिले से हुई थी। इसके बाद गुजरात, कर्नाटक, एमपी, राजस्थान में पत्थरबाजी हुई थी। अब महाराष्ट्र के भिवंडी में गणेश विसर्जन जुलूस पर पत्थरबाजी की घटना हुई है।

इसे भी पढ़ें:  स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन, 16 अक्टूबर को होगा राज्यस्तरीय धरना

बता दें कि ठाणे जिले के भिवंडी में गणपति विसर्जन बड़े ही धूमधाम से किया जा रहा था। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी वंजारपट्टी नाका पर हिंदुस्तानी मस्जिद के बाहर एक मंडप बनाकर, मोहल्ला कमेटी और पुलिस बैठकर गणेश मंडल का स्वागत कर रहे थे। भक्त रात करीब 12 बजे घुघट नगर से विर्सजन के लिए मूर्ति कामवारी नदी ले जा रहे थे। गणेश मूर्ति जब वंजरपट्टी नाका से गुजर रही थी, इसी दौरान पथराव हुआ है, जिसके कारण मूर्ति खंडित हो गई।

पथराव के बाद लोगों ने मूर्ति तोड़ने को लेकर हंगामा कर दिया। युवक को भीड़ ने पकड़ लिया और उसकी पीटाई कर दी। लोगों ने कहा कि जब तक सभी पाथरबाजों को पुलिस गिरफ्तार नहीं करती, तब तक मूर्ति विर्सजन नहीं किया जाएगा। भिवंडी में माहौल बिगड़ता देख DCP, ACP, सीनियर के साथ बड़े पैमाने पर पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस और बढ़ते भीड़ के बीच धक्का मुक्की भी हुई। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया, जिसमे कई लोगों को चोटें आईं हैं।

इसे भी पढ़ें:  ‘देश में कोई प्रधानमंत्री-राष्ट्रपति हिंदू नहीं, अगर होता तो…’ शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने दिया बड़ा बयान

पुलिस ने मामला दर्ज किया

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घटना में शामिल असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। आरोपियों की शिनाख्त कर उनकी गिरफ्तारी की तैयारी है। जॉइंट सीपी ज्ञानेश्वर चव्हाण ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि फिलहाल अतिरिक्त पुलिस बंदोबस्त इलाके में तैनात कर दिया गया है। घटना स्थल से कई लोगों के हिरासत में लिया गया है। जिनकी जांच पड़ताल पुलिस कर रही है।

बारां में 2 पक्षों के बीच हिंसक झड़प

राजस्थान के बारां में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो पक्षों में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बच्चों में हुए विवाद के बाद बंजारा और गुर्जर समाज के लोग आपस में भिड़ गए। इस लड़ाई में दोनों पक्षों के कुल 13 लोग घायल हो गए. इस दौरान गुस्साई भीड़ ने 2 बाइकों को भी आग के हवाले कर दिया।

इसे भी पढ़ें:  उत्तराखंड के धराली में लापता हुए तीन मजदूर घर लौटे, परिवारवालों ने कर दिया था अंतिम संस्कार

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles