Advertisment
छत्तीसगढ़

धमतरी महापौर के बाद सूरजपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के कांग्रेस प्रत्याशी का भी नामांकन रद्द

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव होने के पहले कांग्रेस को झटके लगने शुरू हो गए हैं। सूरजपुर जिले के विश्रामपुर नगर पंचायत से कांग्रेस से अध्यक्ष प्रत्याशी नीलम यादव का नामांकन रद्द कर दिया गया है। इसके साथ ही दो और प्रत्याशियों के नामांकन रद्द किये गए हैं।

कांग्रेस से अध्यक्ष प्रत्याशी नीलम यादव का नामांकन रद्द
कांग्रेस से अध्यक्ष प्रत्याशी नीलम यादव का नामांकन रद्द 

भाजपा ने कांग्रेस प्रत्याशी नीलम यादव के जाति को लेकर नामांकन पर आपत्ति लगाई थी। जाति प्रमाण पत्र नहीं जमा होने के उनका नामांकन निरस्त कर दिया गया है। नीलम यादव वर्तमान में नगर पंचायत अध्यक्ष आशीष यादव की धर्मपत्नी हैं। इसके साथ ही दो और अध्यक्ष उम्मीदवारों का नामांकन रद्द कर दिया गया है। एक निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी का भी नामांकन हुआ है। इन सभी का जाति प्रमाण पत्र नहीं होने के कारण इनका नामांकन निरस्त किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  भाई की वर्दी देख कर जगा जुनून, मजदूर की बेटी बनी प्रदेश की पहली महिला अग्निवीर

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles