Advertisment
दिल्ली

दिल्ली पुलिस का एक्शनः 12 अवैध बांग्लादेशी गिरफ्तार; कई दस्तावेज बरामद

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

दिल्ली पुलिस ने अवैध बांग्लादेशियों के खिलाफ कार्रवाई की है. दक्षिण-पूर्वी और दक्षिणी दिल्ली से 12 अवैध बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, ये सभी बांग्लादेशी भारत में गैरकानूनी तरीके से प्रवेश कर चुके थे. उनके पास विभिन्न प्रकार के दस्तावेज भी पाए गए हैं. दिल्ली पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन जारी है.

क्या बोली दिल्ली पुलिस

दिल्ली पुलिस दक्षिण दिल्ली और दक्षिण-पूर्व दिल्ली में निरंतर तलाशी अभियान चला रही है. इस अभियान के तहत अवैध बांग्लादेशियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है. पुलिस ने जानकारी दी है कि इस सर्च ऑपरेशन में एक दर्जन बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है. साथ ही, तलाशी के दौरान अवैध दस्तावेज भी बरामद हुए हैं, जिन्हें संदिग्ध माना जा रहा है.

इसे भी पढ़ें:  दिल्ली में GST घोटाले के रैकेट का पर्दाफाश: सरकारी खजाने में लगाई 54 करोड़ की सेंध, जीएसटी अधिकारी समेत 7 अरेस्ट

दिल्ली पुलिस ने सदर बाजार में एक तलाशी अभियान चलाया, जिसमें दो अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम मोहम्मद बिलाल और फारूख हैं. पुलिस के अनुसार, इन दोनों पर पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं. इस संदर्भ में नॉर्थ दिल्ली पुलिस कमिश्नर राजा भाटी ने जानकारी दी कि दोनों के खिलाफ फॉरेनर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी.

पुलिस ने बांग्लादेशी नागरिकों की गिरफ्तारी के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि फारूख के खिलाफ चोरी के दो मामले दर्ज हैं. एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को उनके देश लौटाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है. इसके अतिरिक्त, उनके परिवार के अन्य सदस्यों की पहचान भी की जा रही है.

इसे भी पढ़ें:  रामलीला करते समय ‘कुंभकर्ण’ को मंच पर आया हार्ट अटैक, हमेशा के लिए ‘सो गया’

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles