Advertisment
छत्तीसगढ़

मंडल निरीक्षक पर ACB का शिकंजा : रंगे हाथ पकड़ाया, काम पर वापस रखने की थी पैसों की मांग

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में ACB की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने आदिम जाति कल्याण विभाग के मंडल निरीक्षक संदीप खांडेकर को 50 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा। फिलहाल टीम आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, सक्ती जिले में आदिम जाति कल्याण विभाग के मंडल निरीक्षक संदीप खांडेकर को ACB की टीम ने रिश्वत लेते पकड़ा। संदीप खांडेकर 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया। बताया जा रहा है कि, मंडल निरीक्षक बालक छात्रावास कुटराबोर के चौकीदार को वापस काम में रखने के ऐवज में 1 लाख 50 हजार रुपए की मांग कर रहा था। ढेड़ माह पहले चौकीदार को काम से निकाला गया था। वहीं टीम मंडल निरीक्षक से पूछताछ कर रही है।

इसे भी पढ़ें:  सरपंच के तीसरी पत्‍नी ने एकसाथ दिया चार बच्चों को जन्म, पहली दो पत्नियों को नहीं थी औलाद, खुशी से झूम उठा परिवार

सूरजपुर में रिश्वतखोर पटवारी और बाबू गिरफ्तार 

वहीं  सूरजपुर जिले में भी ACB  ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो कर्मचारियों को रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। दरअसल, ACB की टीम ने पटवारी और बाबू को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। गोविंदपुर में पटवारी 15 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़ाया था। बताया जा रहा है कि, जमीन का चौहदी बनाने के लिए पटवारी रिश्वत ले रहा था।

तहसील कार्यालय का बाबू भी गिरफ्तार 

वहीं प्रतापपुर के तहसील कार्यालय का बाबू भी 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़ाया। ACB की अलग-अलग टीम ने कार्रवाई की है। साल भर के भीतर सरगुजा संभाग में 10 से अधिक रिश्वतखोर पकड़े गए।

इसे भी पढ़ें:  कुम्हारी टोल प्लाजा के पास पकड़ाया गाय की खाल से भरा ट्रक, चालक सहित दो आरोपी गिरफ्तार

 

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles