Advertisment
 बिलासपुरक्राइमछत्तीसगढ़हत्या

अधेड़ को मारकर झाड़ियों के बीच गड्‌ढे में फेंकी लाश

बिलासपुर में शरीर पर मिले जख्मों के निशान, पर्स से मिला मोबाइल नंबर

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बिलासपुर में अरपा नदी के किनारे झाड़ियों के बीच गड्‌ढे में अधेड़ की लाश मिली है। उसके शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं, जिससे उसकी हत्या कर शव को ठिकाने लगाने की आशंका है। घटना तोरवा थाना क्षेत्र के मानिकपुर की है।

रविवार की सुबह तोरवा पुलिस को सूचना मिली कि गड्ढे में अज्ञात व्यक्ति की लाश पड़ी है। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस दौरान आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव की पहचान करने की कोशिश की गई, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है।

शव को देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी सूचना।
शव को देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी सूचना।

शरीर पर मिले जख्मों के निशान, हत्या की आशंका

इसे भी पढ़ें:  सड़क हादसे में घायलों को अस्पताल पहुंचाने वाले को मिलेंगे 25 हजार रुपये

जांच के दौरान मृतक के शरीर पर जख्मों के निशान मिले हैं, जिससे उसकी हत्या कर लाश को ठिकाने लगाने की आशंका है। मरने वाले की उम्र 45 से 50 साल के बीच बताई जा रही है। पुलिस ने पहचान के लिए उसकी तस्वीर आसपास के थानों में भेजी है। साथ ही गुम इंसानों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

पर्स और मोबाइल नंबर से पहचान करने की कोशिश

पुलिस ने शव का पंचनामा कार्रवाई की, तब पता चला कि पास ही एक पर्स पड़ा था। हालांकि, उसमें मृतक की पहचान करने के लिए कुछ नहीं मिला। वहीं पर कागज में मोबाइल नंबर भी मिला है, जिसके आधार पर पुलिस मृतक की पहचान करने की कोशिश कर रही है। फिलहाल, उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ में अजब-गजब मामला, मर चुके सब इंजीनियर का कर दिया तबादला, किरकिरी होने पर सुधारी गलती

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles