Advertisment
छत्तीसगढ़

राइस मिल में लगी भीषण आग: धान से भरा ट्रक जलकर हुआ खाक

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में शनिवार देर रात पैरी नगर स्थित माँ कर्मा राइस मिल में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। मिल के बाहर खड़ी धान से भरी एक ट्रक आग की लपटों में घिर गई।

इस घटना की सूचना मिलते ही मिल के कर्मचारियों ने तत्काल मिल मालिक विकास साहू को खबर दी। साहू ने बिना देर किए फायर ब्रिगेड और पुलिस विभाग से संपर्क कर मदद मांगी।

मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम
फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और पहले जलती हुई ट्रक पर काबू पाया। जिससे आग के फैलने से बड़ी दुर्घटना टल गई। गनीमत रही कि, आग मिल के अंदर स्थित गोदाम तक नहीं पहुंची रात 2 बजे तक फायर विभाग की टीम ने आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया।

इसे भी पढ़ें:  दुर्गा पूजा पंडालों में नहीं बजेंगे म्‍यूजिक सिस्‍टम, गरबा के लिए भी रात 10 बजे तक तय किया गया समय, जारी हुआ गाइडलाइन

200 कट्टा धान पूरी तरह जलकर राख
इस घटना के विषय में मिल मालिक विकास साहू ने बताया कि, ट्रक का अगला हिस्सा जल गया है, जबकि ट्रक में लोड करीब 200 कट्टा धान पूरी तरह राख हो गया। फायर ब्रिगेड टीम की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles