Advertisment
रायपुरछत्तीसगढ़

राजधानी में सड़क पर अचानक गिरा विशालकाय पेड़, चपेट में आई कार, बाल बाल बचे लोग, देखें वीडियो

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। राजधनी रायपुर के बूढ़ापारा इलाके में गणेश मंदिर के पास एक 100 साल पुराना विशालकाय पेड़ अचानक टूट कर गिर गया, जिसकी चपेट में एक कार आ गई, वहीं कार में मौजूद एक चालक को सिर में चोट आई है, वहीं दो बच्चे भी सवार थे, जो सकुशल है। वहीं हादसे में कई लोग बाल बाल बचे, गनीमत रही कि हादसे के वक्त पेड़ के नीचे कोई और व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया, लेकिन कार को काफी नुकसान हुआ। वहीं अचानक इतने विशालकाय पेड़ के गिर जाने से इलाके में दहशत का माहौल है। सड़क के दोनों ओर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस की टीम और नगर निगम का अमला भी पहुंचा हुआ है, पेड़ को रास्ते से हटाया जा रहा है। लोगों का कहना है कि अब सड़कों पर जान हथेली में रखकर घूमना पड़ेगा। प्रसाशन को ऐसे पेड़ो की पहचान कर उसे व्यस्त मार्गों से हटाना चाहिए, ऐसे हादसों से आम जनता भय के साय में आने जाने पर मजबूर है।

इसे भी पढ़ें:  आकाशवाणी का तबला वादक निकला चेन स्नैचर, पुलिस ने दबोचा, बोला – बेटी की शादी करना चाहता था

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles