Advertisment
जशपुरछत्तीसगढ़

जंगल में मिली सिर कटी लाश, सिर और धड़ मिले अलग-अलग, इलाके में मचा हड़कंप

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जशपुर। जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र के श्री नदी पुल के नीचे एक युवक की सिर कटी लाश मिली है. सिर और धड़ अलग-अलग मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है. बुधवार की रात की यह घटना गुरुवार सुबह तब सामने आई जब स्थानीय लोग पुल के पास गए और शव की स्थिति देख कर दंग रह गए.

शव का सिर और धड़ अलग-अलग 50 मीटर की दूरी पर फेंका हुआ दिखाई दिया है, मृतक की उम्र लगभग 40 वर्ष के आसपास बताई जा रही है, लेकिन अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है.

कुनकुरी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. स्थानीय लोगों की मदद से शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़ें:  सांसद बृजमोहन को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने संसद की प्राक्कलन समिति Estimates Committee के सदस्य

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles