Advertisment
छत्तीसगढ़

यात्रियों से भरी बस घर में जा घुसी, तेज स्पीड में ब्रेक मारने के दौरान हुआ हादसा, एक बच्ची समेत दो घायल, देखें वीडियो

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

 गरियाबंद. जिले में यात्रियों से भरी एक तेज रफ्तार बस दुर्घटना का शिकार हो गई. यात्री बस ने तेज रफ्तार में टाटा मैजिक वाहन को टक्कर मारते हुए घर में घुसी गई है. बस में 12 से अधिक यात्री सवार थे. हादसे में एक बच्ची सहित दो लोग घायल हो गए हैं. घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया. घायलों को शासकीय अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है. घटना राजिम महासमुन्द मुख्य मार्ग पर जामगांव की है.

जानकारी के अनुसार, थानूजा ट्रांसपोर्ट की सी जी 06 डी 9554 क्रमांक बस आज दोपहर राजिम-महासमुन्द मुख्य मार्ग पर जामगांव के एक घर में जा घुसी. यात्री बस में 12 से अधिक लोग सवार थे. बस यात्रियों को लेकर महासमुन्द से छुरा जा रही थी. इस दौरान ड्राइवर रवि साहू ने जब तेज रफ्तार में ब्रेक लगाने की कोशिश की तो बस अनियंत्रित हो गई और छोटा हाथी वाहन को टक्कर मारते हुए घर में घुस गई. जिससे बस सवार यात्रियों में हड़कंप मंच गया. घटना में दो लोग घायल हुए हैं. इसमें एक बच्ची और महिला शामिल हैं. घायलों को शासकीय अस्पताल में भर्ती किया गया है.

इसे भी पढ़ें:  इलेक्ट्रिक गाड़ी में धमाके के बाद घर में लगी आग, मोहल्ले वालों की सतर्कता से बची परिवार की जान

देखें वीडियो :-

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles