Advertisment
क्राइम

दलित किशोरी से गैंगरेप के बाद जिंदा दफनाने की थी तैयारी, भाजपा के पूर्व महामंत्री ने मैरिज होम में दिया घटना को अंजाम

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

आगरा : जिले में बीते बुधवार की रात भाजपा के पूर्व महामंत्री प्रेमचंद कुशवाह के मैरिज होम में दलित किशोरी से दुराचार हुआ। मुख्य आरोपित भाजपा नेता के चालक को पुलिस ने दुराचार और पोक्सो में जेल भेजा है।

मुकदमे में उनका भतीजा भी नामजद है। घटना के विरोध में गुरुवार को सदर थाने में 3 घंटे तक हंगामा चला। जाटव महापंचायत ने घटना की निंदा की है। आरोप है कि घटना गैंगरेप की है। किशोरी को जिंदा दफनाने की तैयारी थी। कोलकाता कांड के विरोध में देशभर में प्रदर्शन चल रहा है। इससे पहले अयोध्या में दुराचार की घटना पर सियासत गरमाई थी। कई जगह दुराचार की घटना के बाद सख्त कार्रवाई हुई। बुलडोजर चला। गुरुवार को भीड़ ने ऐसी ही सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर सदर थाने का घेराव किया। भीड़ की मांग थी कि इस घटना में भी बुलडोजर चले। मैरिज होम ध्वस्त किया जाए।

जानिए, क्या है पूरा मामला? 

घटना रात करीब 9 बजे की है, जब एक 16 वर्षीय किशोरी घर के पास ही एक दुकान पर सामान लेने गई थी। किशोरी के माता-पिता नहीं हैं। वह अपनी मौसी के साथ रहती है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह घर नहीं लौटी तो उन्हें चिंता हुई। उसकी तलाश शुरू की। कुछ लोगों ने बताया कि आखिरी बार किशोरी को कुशवाह महासभा के पदाधिकारी प्रेमचंद कुशवाह के माधव मैरिजहोम के पास देखा था। परिजन मैरिजहोम पहुंचे।

इसे भी पढ़ें:  डबल मर्डर से दहला शहर : घर में घुसकर मां- बेटे की हत्या, लूट की कोशिश में वारदात की आशंका

पीड़ित दलित किशोरी को जिंदा दफनाने की थी तैयारी

पीड़ित परिजन आरोप है कि प्रेमचंद और उनके भतीजे आकाश ने उन्हें अंदर नहीं जाने दिया। परिजन पीछे की दीवार कूदकर अंदर पहुंचे तो किशोरी बदहवास हालत में मिली। उसने बताया कि भीमसैन उर्फ भीमा ने उसके साथ दुराचार किया। वहां गड्ढा खुदा हुआ था। उसे जिंदा दफनाने की तैयारी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे मेडिकल के लिए भेजा। रात को लेडी लॉयल में मेडिकल नहीं हुआ। आरोप है कि पुलिस मेडिकल नहीं कराना चाहती थी। बमुश्किल सुबह मेडिकल हुआ। रात में ही मुकदमा लिख गया था। गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे बड़ी संख्या में लोग सदर थाने पहुंचे। घटना के विरोध में थाना घेर लिया। किशोरी के परिजन घटना को गैंगरेप की बताने लगे।

BJP के पूर्व जिला महामंत्री प्रेमचंद कुशवाह के मैरिज होम में हुआ दलित किशोरी से दुष्कर्म

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भाजपा नेताओं की हत्या, नेताओं में भय का माहौल

परिजनों का कहना है कि घटना में प्रेमचंद और उसके भतीजे आकाश को भी पकड़ा जाए। वे भी आरोपित हैं। जातिसूचक शब्द बोले। दरवाजा नहीं खोला। तीन घंटे तक सदर थाने में भीड़ डटी रही। पुलिस की सांसें अटकी रहीं। दलित किशोरी से दुराचार भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री प्रेमचंद कुशवाह के मैरिज होम में हुआ। किशोरी के परिजनों ने पुलिस को बताया कि बेटी की तलाश करते हुए वे मैरिज होम तक पहुंचे थे। दरवाजा खटखटाया। प्रेमचंद कुशवाह और उनके भतीजे आकाश ने दरवाजा नहीं खोला। साफ इनकार कर दिया। घटना दलित बेटी के साथ हुई है। इंसाफ चाहिए। इस घटना में जो भी शामिल है उसे पकड़ा जाए। पुलिस इस मामले को हल्केपन से ले रही है। एसीपी सदर सुकन्या शर्मा ने जैसे-तैसे भीड़ को समझाया। आश्वासन दिया कि इस मामले में जो भी शामिल होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

भीमसेन उसे जबरन मैरिज होम में ले गया

इसे भी पढ़ें:  रायपुर : प्रोफेसर से बना ठग, लोगों को चूना लगाकर की करोड़ो की धोखाधड़ी, ऐसे फंसाता था जाल में; 11 साल बाद पुलिस ने दबोचा

पीड़ित किशोरी किशोरी ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि भीमसेन उसे जबरन पकड़कर मैरिज होम में ले गया था। वहां उसके साथ गलत काम किया। किशोरी के कोर्ट में भी बयान दर्ज हो गए हैं। फिलहाल विवेचक ने उनका अवलोकन नहीं किया है। बयानों के अवलोकन पर साफ होगा कि घटना के समय मौके पर कौन-कौन मौजूद था। उनकी भूमिका क्या थी। किशोरी ने पुलिस को दिए बयान में घटनास्थल मैरिज होम ही बताया है। वहीं, प्रेमचंद कुशवाह ने पुलिस को बताया कि भीमा मूलत फतेहपुर सीकरी का निवासी है। दो माह पहले ही उसके यहां नौकरी पर आया था। पुलिस ने उससे यह नहीं पूछा कि उसने भीड़ के आने पर मैरिज होम का दरवाजा क्यों नहीं खोला था। उसका भतीजा वहां क्या कर रहा था। एसीपी सुकन्या शर्मा ने बताया कि किशोरी के साथ हुई घटना में तहरीर के आधार पर मुकदमा लिखा गया है। मुख्य आरोपित को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है। किशोरी के कोर्ट में बयान कराए गए हैं।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles