Advertisment
छत्तीसगढ़Accidentरायपुर

सड़क दुर्घटना में 3 कांवड़ियों की मौत: सीएम विष्णुदेव ने दिवंगतों के प्रति जताया शोक, घायलों को बेहतर इलाज के दिए निर्देश

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। उत्तरप्रदेश के बलरामपुर जिले के कौशाम्बी में एक रोड एक्सीडेंट में छत्तीसगढ़ के तीन कांवड़ियों की मौत हो गई है। इस हादसे पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने  दिवंगतों की शांति और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की है। सीएम विष्णुदेव ने बलरामपुर जिला प्रशासन को कौशाम्बी जिला प्रशासन से समन्वय स्थापित कर घायल कांवड़ियों के बेहतर इलाज और मृतकों के शवों की वापसी के लिए निर्देश दिए हैं।

road accident

गौरतलब है कि बलरामपुर जिले के पिपराही और जवाहर से 21 कांवड़ियों का एक दल देवघर झारखंड गया था। वहां से वे उत्तरप्रदेश के आयोध्या, वृंदावन और मथुरा होते हुए बलरामपुर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान शुक्रवार की सुबह यूपी के कौशाम्बी जिले में गुलामीपुर के पास कांवड़ियों का पिकअप वाहन खड़े ट्रेलर में टकरा गया।  इस हादसे में तीन कांवडियों की मौत हो गई, जबकि 18 कांवड़ियों के घायल होने की खबर है।

इसे भी पढ़ें:  लापरवाही ने ली जान : सड़क किनारे खड़ी गाड़ी से टकराई बोलेरो, एक की मौत, पांच घायल

ट्रेलर से पिकअप की हुई भीषण टक्कर
हादसे के बारे में मिली जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन की ट्रेलर से टक्कर इतनी भीषण थी कि, मौके पर ही मुनि प्रजापति (60 वर्ष) निवासी जवाहर नगर बलरामपुर, 65 वर्षीय फेंकूशाव और शिवकुमारी 55 वर्षीया निवासी बलरामपुर की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर यूपी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने हादसे में घायल 18 लोगों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा है। जहां सभी का इलाज जारी है। अब छत्तीसगढ़ सरकार के अफसर घायल के समुचित इलाज और मृतकों के शव वापस लाने की तैयारियों में जुट गए हैं।

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ में पूर्व CM के करीबियों पर ACB की रेड

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles