Advertisment
Uncategorized

केबीसी के एक एपिसोड के लिए अमिताभ बच्चन की फीस उड़ा देगी होश, 16वें सीजन में लॉन्च हुआ ‘दुगनास्त्र’

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन एक बार फिर ‘कौन बनेगा करोड़पति’ अपने 16वें सीजन के साथ टीवी पर वापस आ चुके हैं। महानायक पिछले 24 साल से इस शो को होस्ट कर रहे हैं। केबीसी का पहला सीजन सबसे ज्यादा हिट रहा था। हलांकि, अमिताभ बच्चन को इस शो के लिए मोटी रकम मिलती है। ऐसे में आज हम आपको बताते हैं कि, बिग बी अब तक केबीसी से कितना कमा चुके हैं और 16वें सीजन के लिए कितना चार्ज कर रहे हैं…

एक एपिसोड के लिए इतना चार्ज करते हैं बिग बी
मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, साल 2000 में ‘कौन बनेगा करोड़पति’ की पहले सीजन की शुरुआत हुई थी। उस वक्त बिग बी एक एपिसोड का 25 लाख लेते थे। लेकिन जैसे-जैसे शो आगे बढ़ा उनकी फीस भी बढ़ती गई। ऐसे में नीचे दी गई इस तालिका में देखिए कि अब तक अमिताभ को प्रति एपिसोड के लिए कितना भुगतान किया जा चुका है।

इसे भी पढ़ें:  Rajpal Yadav जा सकते हैं जेल, 29 जून तक देना होगा 14 करोड़ रुपए, जानिए पूरा मामला
केबीसी एपिसोड अमिताभ बच्चन फीस
केबीसी 1  25 लाख
केबीसी 2 25 लाख
केबीसी 3 25 लाख
केबीसी 4 50 लाख
केबीसी5 50 लाख
केबीसी 6 1.2से 2 करोड़ के बीच
केबीसी 7 1.2से 2 करोड़ के बीच
केबीसी 8 2 करोड़
केबीसी 9 2.9 करोड़
केबीसी 10 3 करोड़
केबीसी 11 3.5 करोड़
केबीसी 12 3.5 करोड़
केबीसी 13 3.5 करोड़
केबीसी 14 4 से 5 करोड़ के बीच
केबीसी 15 4 से 5 करोड़ के बीच
केबीसी 16 5 करोड़

 केबीसी 16वें सीजन में किए गए ये बदलाव
आपको बता दें, ‘कौन बनेगा करोड़पति’ की 16वें सीजन में कुछ नए बदलाव किए गए हैं, जिनमें से एक ‘दुगनास्त्र’ की ताकत है, जिसका इस्तेमाल कंटेस्टेंट्स 10 सवालों तक कर सकते हैं। इसके जरिए कंटेस्टेंट की जीती गई रकम ‘सुपर सवाल’ का सही जवाब देने के बाद दोगुनी हो जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  RSS Chief मोहन भागवत ने मोदी सरकार को दिखाया आईना, कुछ ऐसा कहा कि मच गई खलबली

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles