Advertisment
छत्तीसगढ़क्राइमसारंगढ़

Crime News: कांग्रेस नेता की हत्‍या, सिंगारपुर सड़क किनारे मिली लाश

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

सारंगढ़ जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक कांग्रेस नेता की हत्‍या कर दी गई है। अज्ञात बदमाशों ने बरमकेला कांग्रेस सदस्‍य को मौत के घाट उतार दिया है।

कांग्रेस नेता हरिनाथ पटेल की हत्‍या के बाद सिंगारपुर सड़क किनारे फेंक दिया। जहां लाश मिली है।

बरमकेला कांग्रेस सदस्‍य की हत्‍या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना के बाद पुलिस ने शव बरामद कर लिया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में हत्‍या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

इसे भी पढ़ें:  जांजगीर-चांपा में मतदान के लिए निकाली साइकिल रैली

   फॉरेंसिक टीम जुटाएगी सबूत

बरमकेला क्षेत्र के सिंगारपुर गांव की सड़क किनारे कांग्रेस नेता की लाश मिलने के बाद क्षेत्र में डर का माहौल है। अज्ञात आरोपियों ने धारदार हथियार से हमलाकर हरिनाथ पटेल को मौत के घाट उतार दिया। इसकी सूचना के बाद बरमकेला पुलिस मौके पर पहुंची है। वहीं फॉरेंसिक टीम को भी इसकी सूचना दी गई है। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर हत्‍या की घटना की जांच करेगी और सबूत जुटाएगी।

   धारदार हथियार से की गई हत्‍या

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कमरीद निवासी कांग्रेस नेता हरिनाथ पटेल मंगलवार की शाम किसी काम से सिंगारपुर की ओर गए थे। इस दौरान अज्ञात आरोपियों ने रात करीब 9 बजे धारदार हथियार से उन पर जानलेवा हमला कर दिया। बता दें कि मृतक ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकारिणी सदस्य थे। वह अपने गांव में कांग्रेस नेता के रूप में सक्रिय थे। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

इसे भी पढ़ें:  रायपुर में 1 करोड़ की हेरोइन के साथ 9 तस्कर गिरफ्तार, पाकिस्तान कनेक्शन उजागर — पुलिस ने तोड़ा इंटरनेशनल ड्रग नेटवर्क

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles