Advertisment
Uncategorized

चांदीपुरा वायरस ने मचाया कोहराम, 27 बच्चों की मौत, 3 राज्यों में फैला वायरस का कहर

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM
कोरोना के बाद देश में चांदीपुरा वायरस बच्चों पर कहर बनकर टूट रहा है। इसका सबसे ज्यादा असर गुजरात में दखने को मिल रहा है। इस वायरस से गुजरात में अबतक 27 बच्चों की मौत हो चुकी है। अब तक इसके 71 संदिग्ध मामले सामने आ चुके हैं। प्रदेश के 23 जिलों में इस वायरस के संदिग्ध केस मिले हैं।

वहीं देश के तीन राज्यों में वायरल का प्रकोप देखने को मिल रहा है। गुजरात के अलावा मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी इसके मरीज मिलने शुरू हो गए हैं। चांदीपुरा वायरस की खबर आने के बाद से पूरे देश में हड़कंप मचा हुआ है। देश की हेल्थ एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं।

इसे भी पढ़ें:  शादी कार्ड नहीं देना पड़ा भारी, नाराज दोस्त ने कर दिया कांड, ससुराल के बजाय दुल्हा पहुंचा अस्पताल

गुजरात के 23 जिलों में इस वायरस के संदिग्ध केस मिले हैं। इसमें साबरकांठा में 8, अरावली में 4, महिसागर में 2, खेड़ा में 5, मेहसाणा में 4, राजकोट में 2, सुरेंद्रनगर में 2, अहमदाबाद शहर में 4, गांधीनगर में 5, पंचमहल में 11, जामनगर में 5, मोरबी में 4, गांधीनगर शहर में 2, छोटाउदेपुर में 2, दाहोद में 2, वडोदरा में 1, नर्मदा में 1, बनासकांठा में 02, वडोदरा शहर  में 01, भावनगर में 1, देवभूमि द्वारका में 1, राजकोट निगम में 1 और कच्छ में भी एक संदिग्ध से सामने आया है।

साबरकांठा में 1, अरावली में 2, मेहसाणा में 2, गांधीनगर में 1, पंचमहाल में 1, मोरबी में 1 और वडोदरा में 1 मरीज चांदीपुरा वायरस से संक्रमित पाया गया है. गुजरात के 71 संदिग्ध मामलों में 27 मरीजों की मौत हो चुकी है। इसमें साबरकांठा में 2, अरावली में 3, महिसागर में 1, मेहसाणा में 2, राजकोट में 2, सुरेंद्रनगर में 01, अहमदाबाद शहर में 3, गांधीनगर में 1, पंचमहल में 4, मोरबी में 3, गांधीनगर निगम में 1, दाहोद में 2, वडोदरा में 1 और देवभूमि द्वारका में बी 1 मरीज की मौत हुई है। गुजरात में 41 मरीज भर्ती हैं और 3 मरीज़ अब तक ठीक हो चुके है। इस वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने कुल 17248 घरों में 121826 व्यक्तियों की जांच की है।

इसे भी पढ़ें:  ये थूंक वाला केला है या फूंक वाला! फल विक्रेता की अजीबो-गरीब हरकत कैमरे में कैद, VIDEO वायरल…

क्या है चांदीपुरा वायरस? 

साल 1966 में पहली महाराष्ट्र में इससे जुड़ा केस रिपोर्ट किया गया था। नागपुर के चांदीपुर में इस वायरस की पहचान हुई थी, इसी लिए इसका नाम चांदीपुरा वायरस पड़ गया। इसके बाद इस वायरस को साल 2004 से 2006 और 2019 में आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात में रिपोर्ट किया गया। बता दें कि चांदीपुरा वायरस एक RNA वायरस है, जो सबसे ज्यादा मादा फ्लेबोटोमाइन मक्खी से फैलता है. इसके फैलने के पीछे मच्छर में पाए जाने वाले एडीज जिम्मेदार हैं।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles