Advertisment
आम आदमी पार्टीदिल्ली

कोमा में जा सकते हैं सीएम केजरीवाल, ब्रेन स्ट्रोक का खतरा: AAP सांसद संजय सिंह

contact for Ad1
S G Travels

तिहाड़ जेल में बंद अरविंद केजरीवाल के लगातार घटते वजन को लेकर आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह ने कहा कि तिहाड जेल प्रशासन ने भी माना है कि कई बार उनका शुगर लेवल कम हुआ है। शुगर लेवल कम होने पर वह नींद में कोमा में जा सकते हैं। शुगर लेवल कम होने पर ब्रेन स्ट्रोक का खतरा बना रहता है। हालांकि तिहाड़ प्रशासन की ओर से आम आदमी पार्टी के वजन कम होने के दावे को खारिज कर दिया गया है।

जेल सुपरिटेंडेंट के मुताबिक, 1 अप्रैल 2024 को जब अरविंद केजरीवाल पहली बार तिहाड़ जेल आए थे तो उनका वजन 65 किलोग्राम था। 10 मई को जब अरविंद केजरीवाल तिहाड़ से निकलें तो उनका वजन 64 किलोग्राम था। 2 जून को जब जेल में सरेंडर किया तो उनका वजन 63.5 किलोग्राम था। फिलहाल उनका वजन 61.5 (14 जुलाई 2024) किलोग्राम है।

इसे भी पढ़ें:  PM Modi के 6 साल तक चुनाव लड़ने पर लगेगी रोक! दिल्ली हाईकोर्ट में आज सुनवाई

जेल सुपरिटेंडेंट ने जानकारी दी, कम खाना खाने या कम कैलरी इनटेक के चलते भी वजन में गिरावट हो सकती है।  कोर्ट के आदेशानुसार मेडिकल बोर्ड से परामर्श के समय उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल भी मौजूद रहती हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि जब केजरीवाल को जमानत मिलती है, तो वे इलाज के लिए नहीं जाते। वहीं, एम्स के डॉक्टरों का पैनल उनके स्वास्थ्य की देखभाल कर रहा है।

वहीं दूसरी ओर,  दिल्ली आबकारी नीति में कथित घोटाले से जुड़े मामले में राउ ऐवन्यू कोर्ट ने पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 22 जुलाई तक बढ़ा दी है। सिसोदिया को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट में पेश किया गया था. मामले की अगली सुनवाई 22 जुलाई को होगी।

इसे भी पढ़ें:  ये महिला बनेगी दिल्ली की अगली सीएम!, अरविंद केजरीवाल ने खेला गजब का दांव, BJP चारो खाने चित्त हुई

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles