Advertisment
छत्तीसगढ़दुर्ग

हिस्ट्रीशीटर पिंकी राय के कब्जे पर चला बुलडोजर, ढाबा दुकान सब जमींदोज

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

दुर्ग : दुर्ग जिले में एक बार फिर पुलिस ने गुंडों पर कार्रवाई की है. बीएसपी की टीम ने हिस्ट्रीशीटर पिंकी राय के ढाबे पर बुलडोजर चलाया. इस कार्रवाई में 50 से ज्यादा जवान मौजूद थे. आपको बता दें कि दुर्ग जिले में बदमाशों का हौसला खत्म करने के लिए पुलिस जी जान से जुट चुकी है.बीएसपी के एंफोर्समेंट टीम के साथ मिलकर पुलिस लगातार गुंडे बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है. पिंकी राय के खिलाफ इसी को लेकर कार्रवाई कर रही है.

हिस्ट्रीशीटर का अवैध कब्जा हटाया : पिंकी राय दुर्ग जिले का एक हिस्ट्रीशीटर है. जो बीएसपी के अवैध कब्जे पर कई सालों से कब्जा कर ढाबा संचालित कर रहा था. पिंकी राय को नोटिस देने के बाद पुलिस और बीएसपी की टीम ने उसके ढाबा और दुकान पर कार्रवाई की है. पिंकी राय के खिलाफ नेवई थाने में 14 से अधिक मामले दर्ज हैं.

इसे भी पढ़ें:  भाई की वर्दी देख कर जगा जुनून, मजदूर की बेटी बनी प्रदेश की पहली महिला अग्निवीर

कौन है पिंकी राय : इस वक्त पिंकी राय जेल में बंद है. उसके खिलाफ नेवई सहित अलग-अलग थानों में हत्या का प्रयास, बलवा, मारपीट जैसे कई केस दर्ज है. जुलाई 2021 को हिस्ट्रीशीटर पिंकी राय की कार पर दूसरे प्रतिद्वंद्वी गैंग ने मरोदा टंकी क्षेत्र में गोली चलाई थी. इसके बाद 23 मई 2024 को पिंकी राय और उसकी गैंग ने विपिन सिरसाम का नगर निगम रिसाली के पास रात 10 बजे अपहरण किया था. जिसमें विपिन के साथ मारपीट करके पिंकी राय, शैलेष निर्मलकर एवं ओम चौधरी ने कार में बिठाकर अपहरण किया.इसके बाद अपनी दुकान में ले जाकर मारपीट की.इसके बाद विपिन ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई. जिसमें पिंकी राय की अपराध कायम कर गिरफ्तारी हुई थी.

इसे भी पढ़ें:  रायपुर में ऑनलाइन सट्टा रैकेट का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार…. 50.35 लाख कैश जब्त

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles