Advertisment
छत्तीसगढ़कोरबाक्राइम

SECL के CMO के घर चोरों ने डाला डाका, नगदी और सोने चांदी के जेवरात समेत 24 लाख के सामान पार…

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कोरबा. छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में कुसमुंडा क्षेत्र में SECL के CMO के घर में चोरों ने नगद कैश सहित लाखों के सामान पर हाथ साफ कर दिया. चोरी की इस बड़ी घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. जानकारी मिलने पर पुलिस डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंची. वहीं घर पर लगे CCTV में चोरों की सारी एक्टिविटी कैद है जिसके आधार पर पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है.

एसईसीएल कुसमुंडा चिकित्सा विभाग के मुख्याधिकारी अरविंद कुमार के कुसमुंडा क्षेत्र अंतर्गत विकास नगर ऑफिसर कॉलोनी में स्थित C 5 निवास में यह चोरी की घटना हुई. जिसकी शिकायत मिलने पर कुसमुंडा थाना पुलिस दल साथ मौके पर पहुंचे। वहीं डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम को भी घटना की जांच के लिए बुलाया गया.

इसे भी पढ़ें:  माध्यमिक शिक्षा मंडल की बिल्डिंग में लगी आग, मची अफरातफरी, आग बुझाने में जुटी दमकल की टीम

मकान मालिक और SECL के CMO अरविंद ने बताया कि वह और उसकी पत्नी किसी काम से बाहर गए हुए थे, जब देर रात वापस आए और तालाब खोलकर अंदर घुसे तब सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ था. पीछे दरवाजा से खुद कर अंदर घुसे थे जहां इसके सूचना उन्होंने पुलिस को दी.

पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग चेक कि तो पता चला कि चोर गिरोह पीछे दीवाल कूद कर घर में घुसे और अलमारी में रखे भारी मात्रा में सोने चांदी के गहने और कैश पार कर दिया. जिस वक्त ये घटना हुई घर पर कोई नही था. सूनेपन का फायदा उठाकर चोरों ने बड़ी आसानी घटना को अंजाम दिया है.

इसे भी पढ़ें:  जल्लाद पति, पत्नी के साथ किया रूह कंपा देने वाली बर्बरता

बेटी की शादी के लिए रखे थे गहने और कैश

SECL के CMO अरविंद ने बताया कि उनकी एक बेटी है, जो बाहर जॉब करती हैं. कुछ दिनों बाद उसकी शादी होने वाली थी, जिसके लिए उन्होंने सोने-चांदी के जेवरात और नगदी रकम आलमारी में रखे थे, जिसे चोरों ने पार कर दिया.

वहीं इस मामले में कुसमुंडा थाना प्रभारी रूपक शर्मा ने बताया, कि घटना की सूचना मिलते है पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कार्यवाही शुरू कर दी गई है. CCTV फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles