Advertisment
छत्तीसगढ़राजनीतिरायपुर

NEET गड़बड़ी…भूपेश बोले- हजारों करोड़ का महा घोटाला:10 साल में 70 पेपर लीक

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

NEET UG-2024 रिजल्ट में गड़बड़ी के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस रायपुर के सुभाष स्टेडियम के सामने राजीव गांधी चौक पर धरना दे रही है। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि ये छोटा-मोटा घोटाला नहीं है, हजारों करोड़ का घोटाला है। प्रदर्शन में भूपेश बघेल, पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू समेत सैकड़ों नेता कार्यकर्ता मौजूद हैं।

बघेल ने कहा कि 10 साल में 70 पेपर लीक हुए हैं। ये पेपर लीक का मामला नहीं है, ये महा घोटाला है। खरीदने वाले ने 32 लाख में खरीदकर 40 लाख में बेचा। लाखों छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ किया गया है। ये रैकेट गुजरात से संचालित हो रहा है। बिहार और हरियाणा में चल रहा है। इसमें कोई छोटे-मोटे आदमी नहीं हैं, बड़े लोग शामिल हैं, जिसे छिपाया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  माजदा वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, छात्रावास अधीक्षक की मौत, दो छात्र गंभीर

वर्तमान शिक्षा मंत्री की जगह जेल में होगी

भूपेश बघेल ने कहा कि MP में व्यापम घोटाले में 70 लोगों की हत्याएं हुई। ठीक से जांच हुई तो वर्तमान शिक्षा मंत्री की जगह जेल में होगी। यह ऐसा घोटाला है, जिसमें बीस से तीस हजार छात्रों का सेंटर बदला है, जिसमें यही छात्र टॉप में आए हैं। इस बार 67 बच्चों ने टॉप किया है, जो छात्र टॉप में आए हैं, उन्हें माइनस मार्किंग से लेकर सबको पता है, मार्किंग में भी घोटाला हुआ है।

भूपेश बोले- प्रधानमंत्री चुप क्यों हैं

बिहार में FIR हुई है, वहां चार लोग पकड़े गए, लेकिन केंद्र सरकार कहती है कोई घोटाला नहीं, ना जांच ना जानकारी। इस पूरे मामले को दबाने जांच अधिकारी को दिल्ली तलब किया गया है। प्रधानमंत्री चुप क्यों हैं। परीक्षा के पहले और बाद में मन की बात करते हैं, जब बच्चों के भविष्य का सवाल है तो चुप्पी क्यों।

इसे भी पढ़ें:  अवैध खुदाई से बने खाई में डूबने से मासूम की मौत, शादी के 9 साल बाद बेटे का हुआ था जन्म, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles