Advertisment
Accidentकांकेरछत्तीसगढ़

आकाशीय बिजली गिरने से एक युवती की मौत, 4 ग्रामीण घायल

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कांकेर. जिले के ग्राम थानाबोड़ी में तेज बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से एक युवती की मौत हो गई. वहीं 4 ग्रामीण घायल हुए हैं, जिन्हें संजीवनी 108 के माध्यम से नरहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां सभी का इलाज जारी है.

मिली जानकारी के मुताबिक, हल्बा निवासी हृदयराम की बाड़ी में ग्रामीण काम कर रहे थे. इस दौरान अचानक तेज आंधी तूफान के साथ बारिश हुई. बारिश से बचने सभी बाड़ी के पेड़ के नीचे चले गए. बारिश के बीच आसमान से पेड़ में बिजली गिरने से एक युवती तामेश्वरी सिन्हा की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं चार अन्य लोग घायल हुए हैं, जिन्हें नरहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती किया गया है जहां पर इलाज जारी है। वही घायलों में हल्बा 2 व्यक्ति और कोडेगांव 2 व थानाबोडी की 1 मृतिका है।

इसे भी पढ़ें:  जांजगीर टाउन में 07 बुलेट वाहन में मोडिफाई साइलेंसर लगाकर चलाने वाले को पकड़ा

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles