Advertisment
छत्तीसगढ़क्राइमरायपुर

बॉयफ्रेंड के साथ तैरती लाश देखने गई पत्नी:कहा-पति की हत्या किए, मुझे यकीन नही चलकर लाश दिखाओ

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

राजधानी रायपुर में एक पति की उसकी पत्नी ने बॉयफ्रेंड और दोस्त के साथ मिलकर हत्या कर दी। बॉयफ्रेंड जब हत्या करके वापस आया तो उसने प्रेमिका को मर्डर की जानकारी दी। लेकिन उसे पति की मौत पर यकीन नहीं हुआ, वो लाश देखने की जिद करने लगी। बात मानकर अगले दिन बॉयफ्रेंड अपनी प्रेमिका के साथ पति की खारुन नदी में तैरती हुई लाश को दिखाने ले गया।

हत्या की ये खौफनाक कहानी रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र की है। पुलिस को 10 जून को एक युवक की भाठागांव स्थित केसरी बगीचा के पास लाश मिली। पुलिस ने लाश की पहचान के लिए उसकी फोटो सभी थानों पर भिजवा दी। दो दिनों बाद मृतक की पत्नी मीना यादव अपने परिवार वालो के थाने पहुंची। उसने लाश की पहचान अपने पति विधाता यादव(30) निवासी सयासीपारा खमतराई के तौर पर की। इस बीच लाश की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई। जिसमें पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच में जुट गई।

पुलिस को 10 जून को एक युवक की भाठागांव स्थित केसरी बगीचा के पास लाश मिली थी।
पुलिस को 10 जून को एक युवक की भाठागांव स्थित केसरी बगीचा के पास लाश मिली थी।

मोबाईल के कॉल डिटेल से हुआ खुलासा

इसे भी पढ़ें:  कांग्रेस पार्षद समेत 22 जुआरी पकड़ाए:व्यापारी और रसूखदारों की ​​​​​​​सजी थी महफिल, 3 लाख कैश,7 महंगी कारें और 22 मोबाइल जब्त

पुलिस ने मृतक के कॉल डिटेल को खंगाला। तो उसमें पत्नी मीना यादव का मोबाइल नंबर दिखा। जब पत्नी के कॉल डिटेल को पुलिस ने जांचा तो एक अन्य व्यक्ति का मोबाइल नंबर दिखा। जिससे मीना यादव बार-बार फोन में बात किया करती थी। ये फोन नंबर मौदाहापारा के रहने वाले अमजद खान का था। जानकारी मिली कि मृतक विधाता यादव इसी व्यक्ति से किराए पर ऑटो लेकर चलाता था। उसकी पत्नी मीना यादव का अमजद खान के साथ अफेयर था।

उसी ने मीना को डेढ़ साल पहले मोबाइल फोन और सिम दिया था। जिससे दोनों आपस में बात कर सके। इस अफेयर की भनक विधाता यादव को थी। जिस वजह से पति-पत्नी के बीच आपस में लड़ाई भी होती थी। मीना उसे रास्ते से हटाना चाहती थी।

विधाता के सिर पर लोहे की पटिया से वार कर किया गया था।
विधाता के सिर पर लोहे की पटिया से वार कर किया गया था।

बॉयफ्रेंड को कहा-हत्या कर दो

इसे भी पढ़ें:  बच्चों को जहर देकर मां ने खुद पीया, तीनों की हालत गंभीर

मीना अपने बॉयफ्रेंड अमजद खान के साथ मिलकर हत्या करने का दबाव डालने लगी। इस बीच एक तीसरे शख्स अन्नू प्रजापति की एंट्री हुई। अन्नू भी अमजद से किराए पर ऑटो लेकर चलाता था। अन्नू पहले उत्तरप्रदेश में हत्या के प्रयास और छेड़छाड़ के मामले में जेल जा चुका है। अमजद ने मीना और अन्नू के साथ मिलकर विधाता को जान से मारने की प्लानिंग की। जिसके बाद अन्नू और अमजद ने विधाता को शराब पार्टी के लिए बुलाया। तीनों ने भाठागांव के सुनसान केसरी बगीचा के पास बैठकर शराब पी।

लोहे के पटिया से सिर पर मारा

इस बीच आरोपियों ने नशे में चूर हो चुके विधाता के सिर पर लोहे की पटिया से वार कर दिया। उसकी तड़फते हुए मौत हो गई। उन्होंने लाश को नदी पर फेंक दिया। हत्या के दौरान मीना अपने पति विधाता और प्रेमी दोनों को बार-बार फोन करते रही। वह कंफर्म करना चाहती थी कि मर्डर हुआ है या नहीं। अमजद ने बताया कि हत्या हो चुकी है। लेकिन उसे यकीन नहीं हुआ। वह लाश देखने की जिद करने लगी।

अमजद खान, मीना यादव और अन्नू प्रजापति को हत्या के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
अमजद खान, मीना यादव और अन्नू प्रजापति को हत्या के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

नदी में तैरती लाश देखकर शांत हुई

इसे भी पढ़ें:  बिजली उपभोक्ता दें ध्यान! मीटर संबंधित गड़बड़ी की समय पर नहीं की शिकायत, तो जेब से भरनी पड़ेगी मोटी रकम

परेशान होकर अगले दिन अमजद उसे स्कूटी में बैठाकर घटनास्थल पर ले गया। नदी में बहाव कम होने से लाश खारुन नदी के ऊपर तैर रही थी। पति की लाश देखकर वह शांत हुई। पुलिस को इस पूरे हत्याकांड में मोबाइल की कॉल डिटेल, लोकेशन और आसपास मौजूद सीसीटीवी फुटेज से सब कुछ साफ हो गया। आरोपी भी पूछताछ में टूट गए। इस मामले को लेकर पुरानी बस्ती CSP राजेश देवांगन ने बताया कि अमजद खान, मीना यादव और अन्नू प्रजापति को हत्या के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles