Advertisment
नई दिल्ली

ये होंगे टीम इंडिया के हेड कोच!, टीम में करेंगे एक बदलाव, जानें कब होगा ऐलान?

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय ओपनर गौतम गंभीर टीम इंडिया के नए हेड कोच होंगे। गंभीर मौजूदा हेड कोच राहुल द्रविड़ की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल टी20 विश्व कप के बाद खत्म हो रहा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गंभीर की नियुक्ति पूरी हो चुकी है और जून के आखिर में भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच के रूप में उनके नाम का ऐलान हो जाएगा।

इस रिपोर्ट के मुताबिक, गंभीर 2027 वनडे विश्व कप के आखिर तक बीसीसीआई के साथ कॉन्ट्रैक्ट पर साइन करेंगे और वो अपना सपोर्ट स्टाफ खुद चुनेंगे। फिलहाल, विक्रम राठौर टीम इंडिया के बैटिंग कोच हैं जबकि पारस म्हाम्ब्रे बॉलिंग कोच। इसके अलावा टी दिलीप टीम इंडिया के फील्डिंग कोच की जिम्मेदारी निभा रहे। ये द्रविड़ के सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा हैं।

इसे भी पढ़ें:  LPG गैस कनेक्शन में दो गुना से अधिक की वृद्धि, PMUY वाले सिलेंडर पर 300 रुपये की सब्सिडी

भारत के अगले हेड कोच के रूप में द्रविड़ की जगह कौन लेगा, इस पर चर्चा पिछले महीने के आखिर में काफी हद तक शांत हो गई थी, जब रिपोर्ट में इस भूमिका के लिए गंभीर की नियुक्ति के स्पष्ट संकेत मिले थे। गंभीर ने बतौर मेंटॉर इस सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स को अपने तीसरे आईपीएल खिताब जीतने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

टीम इंडिया का हेड कोच बनने की रेस में रिकी पोंटिंग, स्टीफन फ्लेमिंग, महेला जयवर्धने जैसे कई बड़े नाम थे। लेकिन बीसीसीआई शुरू से ही किसी भारतीय कोच के पक्ष में था। हेड कोच के रूप में गंभीर का पहला असाइनमेंट भारत का जिम्बाब्वे दौरा हो सकता है। भारत को जुलाई में जिम्बाब्वे दौरे पर जाना है। बता दें कि इससे पहले, अनिल कुंबले, कपिल देव, रवि शास्त्री जैसे भारतीय भी टीम इंडिया के कोच रह चुके हैं।

इसे भी पढ़ें:  क्या सरकारी नौकरी के लिए भर्ती के नियम बीच में बदले जा सकते हैं? सुप्रीम कोर्ट ने दिया अहम फैसला

रिपोर्ट में संकेत दिया गया कि गंभीर और बीसीसीआआई ने उनकी घोषणा की तारीख पर पहले ही चर्चा कर ली है, जैसा कि बीसीसीआई के एक सूत्र ने खुलासा किया है, ये काफी हद तक टी20 विश्व कप 2024 में टीम इंडिया के अभियान पर निर्भर करेगा।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles