Advertisment
छत्तीसगढ़रायपुर

सीएम साय और डिप्टी सीएम शर्मा ने शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि: घायल जवानों से मिलने पहुंचे अस्पताल

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र की सीमा पर नारायणपुर के अबूझमाड़ में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया है। CM विष्णुदेव साय और गृहमंत्री विजय शर्मा ने चौथी बटालियन माना पहुंचकर शहीद जवान नितेश एक्का के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। वहीं जवानों ने शनिवार को मुठभेड़ में 8 नक्सलियों को मार गिराया था।

CM साय ने कहा कि जब से हमारी सरकारी प्रदेश में आई है, जवानों ने अब तक 137 नक्सलियों को मार गिराया है। बड़ी तादाद में नक्सलियों ने सरेंडर किया है। इसके अलावा कई माओवादियों की गिरफ्तारी भी की गई है। साय ने कहा कि हम नक्सलवाद को जड़ से खत्म करके रहेंगे।

नारायणपुर के अबूझमाड़ में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में शहीद जवान को CM साय ने पुष्प अर्पित कर नमन किया।
नारायणपुर के अबूझमाड़ में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में शहीद जवान को CM साय ने पुष्प अर्पित कर नमन किया।

जवानों ने 8 नक्सलियों को मार गिराया

इसे भी पढ़ें:  बतौली में दुखद हादसा : 12वीं की परीक्षा देने जा रहे दो छात्र बाइक से गिरे, एक की मौत दूसरा गंभीर

बता दें कि एनकाउंटर में शनिवार को जवानों ने 8 नक्सलियों को ढेर कर दिया था। सभी के शव बरामद कर लिए गए हैं। इस मुठभेड़ में STF के 1 जवान नितीश एक्का शहीद हो गए। वहीं दो घायल हैं, जिन्हें रायपुर एयर लिफ्ट किया गया।

नारायणपुर के अबूझमाड़ में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में शहीद जवान नितीश एक्का के पर्थिव शरीर को CM साय और गृहमंत्री विजय शर्मा ने कंधा दिया।
नारायणपुर के अबूझमाड़ में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में शहीद जवान नितीश एक्का के पर्थिव शरीर को CM साय और गृहमंत्री विजय शर्मा ने कंधा दिया।

1400 जवान ऑपरेशन के लिए भेजे गए थे

पुलिस को सूचना मिली थी कि कुतुल, फरसबेड़ा, कोड़तामेटा इलाके में भारी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। इसके बाद बस्तर संभाग के जगदलपुर, दंतेवाड़ा, कोंडागांव और कांकेर से DRG और STF के करीब 1400 जवान ऑपरेशन के लिए भेजे गए।

इसे भी पढ़ें:  साय सरकार का ऐतिहासिक फैसला… जमीन की खरीदी-बिक्री में ऋण पुस्तिका की अनिवार्यता की खत्म

161 दिन में जवानों ने 141 नक्सली ढेर

पिछले 3 दिनों से DRG, ITBP, STF, और BSF जवानों ने ऑपरेशन चलाया था। मौके से बंदूक और भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक मिले हैं। इस साल जनवरी से अब तक 161 दिन में जवानों ने 141 नक्सली ढेर किए हैं।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles