Advertisment
Uncategorized

सेना के जवान ने ट्रेन में अपने बर्थ पर की टॉयलेट, गोंडवाना एक्सप्रेस के एसी कोच की घटना

RPF ने नहीं कोई कार्रवाई, PM और रेल मंत्री से शिकायत

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

ग्वालियर। देश की सुरक्षा में तैनात एक जवान की यात्रा के दौरान गंदी और शर्मनाक करतूत सामने आई है। सेना के एक जवान ने ट्रेन में अपने बर्थ पर टॉयलेट कर दी। नीचे महिला यात्री पर गिरी टॉयलेट। बताया जाता है कि जवान नशे में धुत था। करतूत हजरत निजामुद्दीन से दुर्ग जा रही गोंडवाना एक्सप्रेस के एसी कोच की है।

सेना के जवान की हरकत की शिकायत महिला ने अपने पति से की। महिला के पति ने घटना की शिकायत हेल्पलाइन नंबर 139 पर की। सूचना पर कोच में पहुंचे RPF जवानों ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस बात से नाराज महिला के पति ने इसकी शिकायत प्रधानमंत्री कार्यालय और रेल मंत्री से ऑनलाइन की है। महिला यात्री ट्रेन के बी 9 एसी कोच की सीट क्रमांक 23 पर सफर कर रही थी, जबकि सेना का जवान सीट नम्बर 24 पर लेटा हुआ था।

इसे भी पढ़ें:  नितिन गडकरी ने टोल को लेकर लिया बड़ा फैसला ; कर दी ये घोषणा

 

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles