Advertisment
Accidentछत्तीसगढ़रायगढ़

सड़क हादसे में 3 दोस्तों की मौत:ओडिशा से रायगढ़ लौट रहे थे बाइक सवार, रोड किनारे जंगल में मिली लाश

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायगढ़। बाइक पर तीन लोगों की सवारी वैसे ही खतरे को निमंत्रण देना होता है, ऊपर से तेज रफ्तार रही-सही कसर पूरी कर देती है. ऐसा ही वाकया देर रात रायगढ़ जिले के पूर्वांचल स्थित ओडिसा मार्ग पर झरिया के पास हुआ, जिसमें बाइक सवार तीनों युवकों की मौत हो गई.

इंडस सिनर्जी लिमिटेड के केंटीन में कार्यरत कर्मचारी उमेश, संजय और टिकेंद्र रात को बाइक पर सवार होकर लौट रहे थे. कयास लगाए जा रहे हैं कि तेज रफ्तार होने की वजह से चालक बाइक पर नियंत्रण नहीं रख पाया और सड़क से नीचे उतर गई. दुर्घटना इतनी भयानक थी कि तीनों सवारों की मौके पर ही मौत हो गई.

इसे भी पढ़ें:  रिश्‍वत देते हुए पकड़ा गया अधिकारी : IAS ऑफिसर को 2 लाख देने की कोशिश, विजिलेंस टीम ने किया गिरफ्तार

सुबह-सुबह तीन लोगों का मृत देखकर चक्रधर नगर थाना पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए रायगढ़ भेज दिया है. इसके साथ ही युवकों की पहचान कर उनके परिजनों को सूचित किया. मृतकों में से दो सारंगढ़ तो एक रायगढ़ के लैलूंगा क्षेत्र का निवासी था.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles