Advertisment
छत्तीसगढ़क्राइमजांजगीर-चांपासुसाइड

जांजगीर-चांपा:12वीं के छात्र की लगाई फांसी, कमरे में फंदे पर लटका मिला, इसी साल अच्छे नंबरों से पास हुआ था

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जांजगीर-चांपा जिले में 12वीं के छात्र कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि रात में जब घर के सभी लोग सो गए थे, तब ये कदम उठाया है। सुबह सबसे लाश को छात्र की मां ने देखा था। पूरा मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र के सेंदरी गांव का है।

मिली जानकारी के मुताबिक मृत छात्र का नाम नीरज रत्नाकर (18) है। आत्महत्या का कारण अभी अज्ञात है। पामगढ़ पुलिस हर एंगल से तफ्तीश कर रही है।

घर में मां-बेटे ही थे

नीरज की मां ने बताया कि वह अपने बेटे के साथ घर में रहती है। नीरज के पिता ड्राइवर हैं, वह अक्सर घर से बाहर रहते हैं। उसे दिन भी मां-बेटे घर में थे। दोनों रात में खाना खाकर सो गए थे। इसी बीच रात में बेटे ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

नीरज रत्नाकर की फाइल फोटो।
नीरज रत्नाकर की फाइल फोटो।

अच्छे नंबर से पास हुआ था बेटा

इसे भी पढ़ें:  सामूहिक अवकाश पर छत्तीसगढ़ के अधिकारी-कर्मचारी : पांच सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल, शिक्षक भी शामिल

नीरज की मां ने बताया कि वह इस साल 12वीं कक्षा की पढ़ाई पूरी कर अच्छे नंबर से पास हुआ था, लेकिन किस वजह से घातक कदम उठाया है, पता नहीं चल रहा है। अपनी परेशानियों को लेकर बेटे ने कुछ बताया भी नहीं।

फांसी के फंदे से लटका मिला युवक

मां ने बताया कि वह सुबह उठी तो नीरज को आवाज लगाई, लेकिन वह उठा नहीं। नीरज अपने कमरे से बाहर नहीं निकाला और जवाब भी नहीं दिया, जिसके बाद नीरज की मां ने पड़ोसियों को बुलाया। खिड़की से झांक कर देखने पर नीरज रत्नाकर फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला।

इसे भी पढ़ें:  करंट लगाकर पिता की कर दी हत्या

शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंपा

पड़ोसियों ने आनन-फानन में घटना की जानकारी पामगढ़ पुलिस को दी। मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और दरवाजे को तोड़कर अंदर गई। शव को नीचे उतर कर पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

पुलिस हर एंगल से कर रही तफ्तीश

पामगढ़ पुलिस का कहना है कि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। किस कारण से आत्महत्या की है यह जांच का विषय है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कह पाएंगे। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। जल्द मामले का खुलासा करेंगे।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles