Advertisment
Uncategorized

भीख मांगने वाले बच्चे के पास iPhone: मोबाइल देख लोगों के उड़े होश

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

सतना। आमतौर पर सोशल मीडिया पर डांस, लड़ाई और अजीबो-गरीब हरकत वाले वीडियो ही वायरल होते हैं। लेकिन इन वीडियो के बीच कभी-कभी कोई ऐसा वीडियो वायरल हो जाता है, जिसे देखने के बाद इंसान काे अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। वैसे तो आज-कल मोबाइल फोन के बिना इंसान एक पल भी नहीं रह पाता। लेकिन क्या आपने कभी किसी को भीख मांगने वाले को आईफोन चलाते देखा है। इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा जिसमें एक बच्चे के पास आईफोन नजर आ रहा है।

वीडियो में देखा सकता है कि, कुछ लोग कोलगवां थाना अंतर्गत सेमरिया चौराहे के पास स्थित चौपाटी में खड़े हैं, तभी उनसे भीख मांगने एक बच्चा आता है। जिसके हाथ में आईफोन दिख रहा है। भीख मांगते बच्चे के हाथ में आईफोन देख वहां खड़े लोग हैरान रह गए और इस पूरे वाक्या का वीडियो बना कर सोशल मीडिया में शेयर कर दिया। जो कि अब तेजी से वायरल हो रहा है।

इसे भी पढ़ें:  Haryana Assembly Election 2024: बेकाबू हुई भीड़ तो दीपेंद्र हुड्डा को छोड़ हेलीकॉप्टर ले उड़ा पायलट

शहर के इस चौपाटी में 3 से 4 बच्चे अक्सर ही भीख मांगते दिखाई देते हैं। उन्ही में से एक लड़के के हाथ में आईफोन था, लग्जीरियस लाइफ स्टाइल का स्टेट्स माना जाने वाला आईफोन भीख मांगने वाले बच्चे के हाथ में देख लोग उससे पूछताछ करने लगे। एक लड़की ने पूछा आईफोन तुम्हे कहां से मिला। बच्चे ने जवाब दिया कि ये मेरा है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि भीख मांग रहे बच्चे के पास आईफोन कहां से आया।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles