Advertisment
छत्तीसगढ़बस्तर

बस्तर लोकसभा चुनाव रिजल्ट 2024, बीजेपी के महेश कश्यप ने कवासी लखमा को हराया

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बस्तर: छत्तीसगढ़ की बस्तर लोकसभा सीट पर पूरे देश की निगाहें थी. बीजेपी और कांग्रेस के साथ साथ राजनीति के जानकारों की इस पर निगाहें रही. यहां बीजेपी के महेश कश्यप और कांग्रेस के कवासी लखमा के बीच सीधी फाइट देखने को मिली. बीजेपी के महेश कश्यप ने यहां जंग में कांग्रेस के कवासी लखमा को पटखनी दी

50 हजार से ज्यादा वोटों सो महेश कश्यप जीते: बस्तर लोकसभा सीट पर बीजेपी के महेश कश्यप ने कांग्रेस नेता कवासी लखमा पर 50 हजार से भी ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की. बस्तर में नक्सलवाद और विकास का मुद्दा काफी अहम माना जाता है. इस वजह से यहां बीजेपी ने नक्सलवाद और विकास को लेकर पिच तैयार की और इस लड़ाई में कवासी लखमा फंस गए. उन्हें जनता का साथ नहीं मिल पाया और उन्हें हार नसीब हुई

इसे भी पढ़ें:  पीएम मोदी के आर्मी पोस्टर पर रायपुर में विवाद, कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर अनदेखी का लगाया आरोप

कौन हैं महेश कश्यप: बस्तर लोकसभा सीट पर इस बार बीजेपी ने जमीनी नेता महेश कश्यप को मौका दिया. बताया जाता है कि उन्होंने धर्मांतरण के खिलाफ यहां काफी काम किया था. धर्मांतरण का मुद्दा इस इलाके में काफी सुर्खियों में रहता है यही वजह है कि महेश कश्यप की पैठ आदिवासी वर्ग तक थी. महेश कश्यप ने पार्टी के निचले पायदान से लेकर संगठन में काफी काम किया. जिसका फायदा उन्हें मिला और उन्होंने जीत दर्ज की.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles