Advertisment
छत्तीसगढ़ के मौसम

13 जून को छत्तीसगढ़ पहुंचेगा मानसून:रायपुर में 16 और सरगुजा में 17 जून को एंट्री; इस साल औसत से ज्यादा बारिश का अनुमान

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

मानसून ने केरल में दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने 31 मई का अनुमान लगाया था, लेकिन ये एक दिन पहले ही पहुंच गया। अब मानसूनी हवाएं तेजी से पूर्वोत्तर की ओर बढ़ रही हैं। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक छत्तीसगढ़ में मानसून 13 जून को पहुंचेगा ।

प्रदेश में मानसून के बस्तर से 13 जून को प्रवेश करते हुए रायपुर में 16 जून और सरगुजा संभाग में 17 जून को पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक इस साल पिछले साल के मुकाबले अच्छी बारिश के आसार हैं।

इस बार समय पर मानसून पहुंचेगा

साल 2023 में प्रदेश में मानूसन देरी से पहुंचा था । 21 जून को मानसून पहुंचने के कारण प्रदेश शुष्क की स्थिति में था लेकिन मानसून की बिदाई होने तक बारिश का कोटा लगभग पूरा हो गया था। राज्य में मानसून के दौरान औसत 1142.1मिमी बारिश होती है। और पिछले साल 30 सितंबर 2023 तक 1061.3 मिली मीटर बारिश रिकार्ड की गई थी। जो औसत से 7 प्रतिशत कम थी । लेकिन पानी की स्थिति अच्छी थी।

इसे भी पढ़ें:  अजमेर शरीफ दरगाह में शिव मंदिर होने का दावा, कोर्ट ने हिंदू पक्ष की याचिका की स्वीकार

सामान्य से ज्यादा बारिश की संभावना

मौसम विज्ञानी संजय बैरागी ने बताया कि समय पर मानसून के आने से छत्तीसगढ़ में इस साल सामान्य से ज्यादा बारिश की संभावना है। पिछले 5 सालों के बारिश के रिकार्ड को देखा जाए प्रदेश में हर साल बाद 1000 मिमी के आसपास और अधिक बारिश रिकार्ड हुई है।

इस साल ला-नीना की वजह से सामान्य से ज्यादा बारिश होने का अनुमान है। भारत के लिए आमतौर पर ला-नीना का असर अच्छा होता है। हालांकि, इसकी वजह से कई बार भारी बारिश होती है। राज्य में मानसून के दौरान औसत 1142.1 मिमी बारिश होती है। इस सीजन सामान्य से अधिक बारिश का अनुमान है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles