Advertisment
छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

हीट वेव का कहर: भीषण गर्मी ने ली ट्रक चालकों की जान

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जांजगीर चांपा। जिले में हीट वेव की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई. पेशे से तीनों ट्रक चालक बताए जा रहे हैं. तीनों मृतकों के सहयोगियों के मुताबिक लगातार वाहन चलाने के कारण लू लगी और इस कारण तबीयत खराब हुई थी.
मिली जानकारी के अनुसार चांपा के पीआईएल रोड में दो ट्रक चालकों की हालत बिगड़ी तो वहीं शिवरीनारायण में एक अन्य ट्रक ड्राइवर की तबीयत बिगड़ गई थी. इन्हें अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. डॉक्टरों ने कहा कि मौत की वजह पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी. ट्रक जमशेदपुर से हैदराबाद लाइन के बताए जा रहे हैं.

इसे भी पढ़ें:  राजस्व मामले में आम जनता को मिलेगी बड़ी राहत, राज्य सरकार ने तहसीलदारों को दी 5 शक्तियां

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles