Advertisment
Uncategorized

केरल पहुंचा मॉनसून, देखें लेटेस्ट तस्वीर

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

चक्रवात रेमल की वजह से मौसम विभाग द्वारा तय की गई तिथी से एक दिन पहले यानी आज ही दक्षिण पश्चिम मॉनसून केरल पहुंच गया है. साथ ही यह पूर्वोत्तर भारत के हिस्सों में आगे बढ़ चुका है. मौसम विभाग का अनुमान था कि केरल में 1 जून को मॉनसून आएगा लेकिन चक्रवात रेमल के कारण केरल और पूर्वोत्तर के हिस्सों में मानसून 30 मई को ही दस्तक दे चुका है.

इससे लोगों ने राहत की सांस ली है. साथ ही मॉनसून की लेटेस्ट तस्वीर भी सामने आ गई है. मौसम वैज्ञानिकों ने कहा कि रविवार को पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश से गुजरे चक्रवात रेमल ने मॉनसून को बंगाल की खाड़ी की ओर खींच लिया है, जो उत्तर-पूर्व में मॉनसून के जल्दी आने का कारण बना है.

इसे भी पढ़ें:  किसान के खाते में अचानक आए 100 अरब रुपए, जानिए फिर क्या हुआ

भीषण गर्मी के बीच उम्मीद की एक ही आस, केरल पहुंचा मॉनसून, देखें लेटेस्ट तस्वीर

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार केरल में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है, जिसके कारण मई में सामान्य से अधिक बारिश हुई है. अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, नागालैंड, मेघालय, मिजोरम, मणिपुर और असम में मॉनसून के 5 जून तक आने का अनुमान है.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles