Advertisment
कांग्रेसलोकसभा चुनाव 2024

रैली में राहुल गांधी ने सिर पर उड़ेला पानी, तो भड़क गए आचार्य प्रमोद कृष्णम, कही ये बात

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कांग्रेस सांसद और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार को यूपी के देवरिया में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे। इस दौरान अपने भाषण के बीच राहुल गांधी भीषण गर्मी से परेशान नजर आएं। उन्होंने एक बोतल से पानी पिया और दर्शकों से कहा, “गर्मी काफी है।” इसके बाद राहुल गांधी ने बोतल से पानी अपने सिर पर डाल लिया और फिर दर्शक ताली बजाने लगे। राहुल गांधी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वारयल हो गया, जिस पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने निशाना साधा है।

“विदेशी परिवेश में पले-बढ़े राहुल गांधी को…”

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, ”राहुल गांधी का एक ही एजेंडा है कि बिना मुंह धोए मोदी जी कोसना। सुबह उठकर हाथ-मुंह धोए बिना पीएम मोदी को गाली देना शुरू कर देते हैं। जिस व्यक्ति को ये नहीं पता कि अपना जूठा पानी अपने सिर पर नहीं डाला जाता, वो आदमी पीएम मोदी के ऊपर इस तरह की टिप्पणियां करते हैं। सच बात ये है कि राहुल गांधी को भारत की संस्कृति, सभ्यता, परंपराओं का बोध नहीं है। विदेशी परिवेश में पले-बढ़े राहुल गांधी को पहले भारत को जानना होगा। इसके बाद वे भारत के प्रधानमंत्री पर बोलने का प्रयास करें।”

इसे भी पढ़ें:  Election Results 2024 : जांजगीर में फिर खिला ‘कमल’, कमलेश जांगड़े ने पूर्व मंत्री डहरिया को 57 हजार 53 वोटों से हराया

 

भीषण गर्मी की चपेट में कई राज्य

दरअसल, राहुल गांधी लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के मतदान से पहले देवरिया में रैली करने पहुंचे थे। लोकसभा चुनाव ऐसे वक्त पर हो रहा है, जब ज्यादातर हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है। हीट वेव और लू से लोग बेहाल हैं। ऐसे में राहुल गांधी भी गर्मी से परेशान हो गए और उन्होंने अपना भाषण रोककर पहले पानी पिया। उन्होंने कहा कि गर्मी काफी है और फिर बचा हुआ पानी सिर पर उड़ेल लिया।

बांसगांव सीट से मैदान में 8 उम्मीदवार

देवरिया में राहुल गांधी बांसगांव (सुरक्षित) लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार सदल प्रसाद के लिए वोट मांग रहे थे। यह लोकसभा सीट में गोरखपुर जिले के चौरी-चौरा, बांसगांव और चिल्लूपार के विधानसभा क्षेत्र और देवरिया जिले के रुद्रपुर और बरहज के विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। बांसगांव लोकसभा सीट से 8 उम्मीदवार मैदान में हैं और मुख्य चुनावी मुकाबला निवर्तमान सांसद एवं बीजेपी उम्मीदवार कमलेश पासवान और कांग्रेस के सदल प्रसाद के बीच है। इस सीट पर मतदान 1 जून को होना है।

इसे भी पढ़ें:  क्या दोबारा होगा अमेठी सीट पर चुनाव; सांसद किशोरी लाल ने नॉमिनेशन फॉर्म में की बड़ी गलती

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles